खिचड़ी नहीं… खिचड़ा, गेहूं-दाल से बना ये व्यंजन ताकत से भर देगा शरीर, ट्राई करें दादी की रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Nimari Khichda Recipe: आपने कभी खिचड़ा खाया है? अगर नहीं ये ठंड जाने से पहले ये व्यंजन जरूर ट्राई कीजिए. गेहूं, दाल से तैयार ये निमाड़ी पापंपरिक व्यंजन बेहद ताकतवर भी माना गया है. शरीर को गर्म रखता है. बुरहानपुर में रहने वाली दादी ने इसकी रेसिपी शेयर की है. देखें…

Khichda Recipe: चावल और दाल की खिचड़ी तो आपने खूब खाई होगी, पर क्या कभी खिचड़ा खाया है? जी हां, गेहूं-चावल से बनने वाले इस खास व्यंजन को खिचड़ा ही कहा जाता है. खासकर सर्दियों में लोग खिचड़ा खाते हैं. ये निमाड़ में दादी-नानी की रेसिपी है. यह काफी हेल्दी डिश है. डॉक्टर भी इसको खाने की सलाह देते हैं. दादी फूलाबाई ने बताया, खिचड़ा बनाने के लिए दो दिन का समय लगता है. इसकी खासियत होती है कि यह करीब चार दिन तक खराब नहीं होता है. ये बेहद पावरफुल है. इसको बच्चे और बुजुर्ग भी खाना पसंद करते हैं.

दादी फूलाबाई ने बताया, ठंड में निमाड़ के बुरहानपुर क्षेत्र में सबसे अधिक खिचड़ा बनाया जाता है, जो लोगों को भी बहुत पसंद आता है. इसको बनाने के लिए गेहूं और दाल का इस्तेमाल कर खिचड़े को तैयार करते हैं. यह इतना स्वादिष्ट बनता है कि इसको लोग  2 से 3 टाइम भी खा लेते हैं. फिर मन नहीं भरता है. बच्चे भी खाना पसंद करते हैं. बुजुर्गों की तो पहली पसंद यह खिचड़ा है, क्योंकि काफी हेल्दी भी माना जाता है. इसको बनाने के लिए गेहूं, चने की दाल, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक का पेस्ट, जीरे का इस्तेमाल किया जाता है.

जानें रेसिपी
यदि आप घर पर खिचड़ा बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले आप 1 किलो गेहूं लाकर उसे भिगो दीजिए. करीब 8 घंटे तक गेहूं को भीगने दीजिए. उसके बाद उसे कूट लीजिए. फिर उसे भिगा दीजिए. उसे एक कढ़ाई में पानी में भिगाकर रख लीजिए. आपको सबसे पहले एक बड़ी सी कढ़ाई लेना है. उसमें तीन लीटर पानी डालना है. यह 1 किलो गेहूं डाल दें. उसको उबलने दें. उसके बाद उसमें चने की दाल डाल दें. दोनों को मिक्स कर लीजिए. 200 ग्राम अदरक, लहसुन का पेस्ट और 200 ग्राम हरी मिर्च इसका मसाला अलग से तैयार कर लीजिए. तेल में फ्राय करते हुए यह मसाला इसमें डाल दीजिए. इससे आपका यह खिचड़ा तैयार हो जाएगा. स्वाद अनुसार अब नमक मिला सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homelifestyle

खिचड़ी नहीं खिचड़ा, गेहूं-दाल से बना ये व्यंजन ताकत से भर देगा शरीर, ट्राई करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP