गौरव गोगोई का पाकिस्‍तान कनेक्‍शन ढूंढ लाए, सबूत 8 फरवरी को करेंगे सार्वजनिक, हिमंत सरमा सरमा का ऐलान

Share to your loved once


Last Updated:

Ranjan Gogoi Pakistan Link Allegation News: असम की राजनीति में 8 फरवरी को बड़ा धमाका होने वाला है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तानी लिंक की एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक करने का ऐलान किया है. सीएम ने इन खुलासों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए विस्फोटक बताया है। इस रिपोर्ट में गोगोई परिवार के एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ संबंधों की जांच की गई है. कैबिनेट तय करेगी कि यह जांच अब एनआईए को सौंपी जाए या नहीं.

गोगोई का पाक कनेक्‍शन, सबूत 8 फरवरी को करेंगे सार्वजनिक, हिमंत सरमा का ऐलानअसम सीएम ने खुलासा किया.

असम की राजनीति में 8 फरवरी का दिन एक बड़े भूकंप का संकेत दे रहा है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के उप-नेता गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तानी लिंक की जांच करने वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी. मुख्यमंत्री के अनुसार यह रिपोर्ट विस्फोटक है और इसमें भारत की संप्रभुता को कमजोर करने वाली एक गहरी साजिश का पर्दाफाश किया गया है. 7 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस रिपोर्ट के उन अंशों पर मुहर लगेगी जिन्हें सुरक्षा कारणों से ध्यान में रखते हुए जनता के सामने रखा जा सकता है.

सरमा ने आरोप लगाया कि इस विवादित मामले की जांच के लिए बनाई गई असम पुलिस की SIT जांच में गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी के पाकिस्तान से सीधे संबंध पाए गए. रिपोर्ट का मुख्य केंद्र पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख और गौरव गोगोई के परिवार के बीच कथित संबंध हैं. सीएम हिमंता का दावा है कि एसआईटी ने ऐसे साक्ष्य जुटाए हैं जो बताते हैं कि किस तरह दुश्मन देश के साथ मिलकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया गया. 8 फरवरी की सुबह 10:30 बजे गुवाहाटी के लोक सेवा भवन में आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं. सरकार इस पर भी बड़ा फैसला ले सकती है कि इस संवेदनशील जांच को आगे की कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय या NIA को सौंपा जाए या नहीं.

असम SIT रिपोर्ट, 5 सबसे महत्वपूर्ण सवाल
1. 8 फरवरी को होने वाले खुलासे में क्या खास होगा?
जवाब: असम सरकार गौरव गोगोई और पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बीच कथित ‘देश-विरोधी’ संबंधों की एसआईटी रिपोर्ट का सार सार्वजनिक करेगी.

2. अली तौकीर शेख कौन है और उसका गोगोई परिवार से क्या संबंध बताया जा रहा है?
जवाब: वह एक पाकिस्तानी नागरिक है. सीएम का आरोप है कि गौरव गोगोई की पत्नी और परिवार के माध्यम से उसके भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के प्रमाण मिले हैं.

3. क्या गौरव गोगोई के खिलाफ जांच अब केंद्रीय एजेंसियां करेंगी?
जवाब: 7 फरवरी की कैबिनेट बैठक में यह तय होगा कि जांच का जिम्मा असम पुलिस के पास रहेगा या इसे NIA को ट्रांसफर किया जाएगा.

4. इस रिपोर्ट को हिमंता बिस्वा सरमा ने विस्फोटक क्यों कहा है?
जवाब: क्योंकि इसमें कथित तौर पर ऐसे दस्तावेज़ हैं जो एक निर्वाचित सांसद की दुश्मन देश के खुफिया तंत्र या संदिग्धों के साथ मिलीभगत की ओर इशारा करते हैं.

5. इस मामले में गौरव गोगोई और कांग्रेस का क्या पक्ष है?
जवाब: गोगोई ने इन आरोपों को ‘C-ग्रेड बॉलीवुड फिल्म’ की कहानी बताते हुए सिरे से खारिज किया है और इसे 2026 के विधानसभा चुनावों से प्रेरित राजनीति करार दिया है.

राष्ट्रीय सुरक्षा या चुनावी मुद्दा?
असम में 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं और गौरव गोगोई विपक्ष का एक बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं. ऐसे में उन पर पाकिस्तानी एजेंट होने का आरोप लगाना केवल राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर की राजनीति को भी गर्माता है. अगर एसआईटी की रिपोर्ट में ठोस सबूत निकलते हैं तो यह कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है. वहीं अगर ये आरोप केवल राजनीतिक बयानों तक सीमित रहे तो इसे चुनावी चाल के रूप में देखा जाएगा. 8 फरवरी का खुलासा यह तय करेगा कि यह मामला कानून की अदालत में टिकेगा या जनता की अदालत में केवल एक चुनावी नारा बनकर रह जाएगा.

About the Author

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

homenation

गोगोई का पाक कनेक्‍शन, सबूत 8 फरवरी को करेंगे सार्वजनिक, हिमंत सरमा का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP