Shimron Hetmyer blistring 48 runs: शिमरोन हेटमायर ने खेली तूफानी पारी, साउथ अफ्रीका को दिया मुश्किल लक्ष्य

Share to your loved once


Last Updated:

Shimron Hetmyer blistring 48 runs: शिमरोन हेटमायर ने रोवमैन पॉवेल के साथ मिलकर तूफानी साझेदारी कर वेस्टइंडीज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में टी20 में 7 विकेट पर 173 रन तक पहुंचाया. 32 बॉल पर इस बैटर ने 4 चौके और 3 छक्के के दम पर 48 रन की पारी खेली.

टी20 वर्ल्ड कप से पहले हेटमायर ने बल्ले से लगाई आग, मचाया कोहरामशिमरोन हेटमायर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के स्टार शिमरोन हेटमायर ने अपने तेवर दिखाए हैं. भले ही वो अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने ऐसी दमदार पारी खेली जिसने वेस्टइंडीज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में सात विकेट पर 173 रन तक पहुंचा दिया. मंगलवार पार्ल के बोलैंड पार्क में उन्होंने आखिरी में आकर तूफानी पारी खेली और छोटे स्कोर पर सिमट रही टीम को धमाकेदार स्कोर तक पहुंचाया.

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट चटकाए और देखते ही देखते मेहमान टीम का स्कोर 12वें ओवर में 95 रन पर पांच विकेट हो गया. साउथ अफ्रीका की टीम मैच पर पकड़ बना चुकी थी लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. ऐसे मुश्किल में हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने छठे विकेट के लिए 52 गेंद में 74 रन की शानदार साझेदारी की. इस एक साझेदारी ने मैच का नक्शा ही बदल दिया.

वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की लेकिन ब्रैंडन किंग (27) और जॉनसन चार्ल्स (13) ने विकेट गंवा दिया. केशव महाराज ने चार्ल्स को बोल्ड कर दिया. किंग ने 16 गेंद में पांच चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन कोर्बिन बॉश की गेंद पर बोल्ड हो गए. शेरफेन रदरफोर्ड (6) भी महाराज की गेंद पर बोल्ड हो गए. रोस्टन चेज (22) भी जॉर्ज लिंडे (4 ओवर, 25 रन, 3 विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गए. इससे पहले मैथ्यू फोर्ड (16) ने अपना विकेट गंवा दिया, जिन्हें बॉश की गेंद पर कगिसो रबाडा ने लॉन्ग ऑन पर शानदार कैच पकड़ा.

हेटमायर और पॉवेल ने वेस्टइंडीज को ऐसा स्कोर दिया जिसे पार्ल की रात में डिफेंड किया जा सके. हेटमायर ने 32 गेंद में चार चौके और तीन छक्के लगाकर मेहमान टीम को जीत का मौका दिया है. पारी के आखिरी ओवर में हेटमायर ने बड़े शॉट लगाने की कोशिश की और लिंडे की गेंद को डीप मिडविकेट की ओर खेला, जहां डेवाल्ड ब्रेविस ने कैच पकड़ा. ब्रेविस ने गेंद को हवा में उछालकर खुद को बाउंड्री के पार जाने से बचाया और फिर कैच पूरा किया.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

टी20 वर्ल्ड कप से पहले हेटमायर ने बल्ले से लगाई आग, मचाया कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP