| Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Astrology |

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 28 January 2026 : तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है. आज चंद्रमा पूरे दिन आपके आठवें भाव यानी वृषभ राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा यहां उच्च अवस्था की ओर होते हैं, जिससे दिन का प्रभाव मिला-जुला लेकिन बेहद रोचक रहेगा

आज का राशिफल. महा गुप्त नवरात्रि के पावन नौ दिनों के समापन के बाद आज दशमी तिथि है. बीते नौ दिनों तक चली साधना, उपवास और आध्यात्मिक ऊर्जा के पश्चात आज का दिन उन संकल्पों को व्यवहारिक जीवन में उतारने का माना जा रहा है. नवरात्रि के दौरान की गई तपस्या और साधना का प्रभाव अब जीवन के निर्णयों और कार्यों में दिखाई दे सकता है. आज का दिन आत्ममंथन के साथ आगे की दिशा तय करने का संकेत देता है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है. आज चंद्रमा पूरे दिन आपके आठवें भाव यानी वृषभ राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च अवस्था की ओर होते हैं, जिससे आज का दिन प्रभाव के लिहाज से मिला-जुला लेकिन रोचक रहेगा. आठवां भाव गूढ़ विषयों, रहस्य, अचानक होने वाले परिवर्तन और अप्रत्याशित लाभ से जुड़ा होता है. ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे अनुभव हो सकते हैं जो भविष्य के फैसलों में सहायक साबित होंगे.

निवेश और धन के लिए अनुकूल समय
धन और निवेश के दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ माना जा रहा है. आठवां भाव अचानक धन लाभ से संबंधित होता है, इसलिए ससुराल पक्ष की ओर से किसी प्रकार का सहयोग या उपहार मिलने की संभावना बन रही है. किसी पुराने निवेश से उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है. शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सोच-समझकर और सही समय पर निर्णय लेने का है. जल्दबाजी से बचना ही लाभकारी रहेगा.

अंतर्ज्ञान रहेगा मजबूत
चंद्रमा के उच्च प्रभाव के कारण आज आपकी कल्पनाशक्ति और अंतर्ज्ञान बहुत प्रबल रहेगा. आज आपको घटनाओं का पूर्वाभास हो सकता है और कई बातें पहले ही समझ में आ सकती हैं. हालांकि मन में दबे हुए पुराने विचार या भावनाएं आज उभर सकती हैं, जिससे भावुकता बढ़ सकती है. ऐसे समय में संयम और आत्मनियंत्रण बनाए रखना आवश्यक रहेगा ताकि भावनाएं निर्णयों पर हावी न हों.

करियर और सावधानी का संकेत
करियर के लिहाज से रिसर्च, रहस्यमय विषयों, तंत्र-मंत्र, ज्योतिष, मनोविज्ञान या गुप्त कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धि देने वाला हो सकता है. कार्यक्षेत्र में गहराई से किया गया प्रयास सकारात्मक परिणाम देगा. वहीं ऑफिस की राजनीति और अनावश्यक बहसों से दूरी बनाए रखना समझदारी होगी. आठवां भाव आयु और दुर्घटनाओं से भी जुड़ा होता है, इसलिए चंद्रमा उच्च के होने के बावजूद वाहन चलाते समय और बिजली के उपकरणों के उपयोग में अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है.

तुला राशि के लिए आज का महाउपाय
आज का महा उपाय यह है कि बुधवार होने और चंद्रमा के वृषभ राशि में स्थित होने के कारण गणेश जी को 21 दुर्वा घास और मिश्री का भोग अर्पित करें. ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आ रही गुप्त बाधाएं दूर होंगी.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

homeastro

Tula rashi: दशमी पर किस्मत लेगी करवट, चंद्रमा के गोचर से आज खुलेंगे बड़े रहस्य

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP