अरिजीत सिंह ने हड़बड़ी में की थी पहली शादी, तलाक से लिया सबक, तलाकशुदा दोस्त से गुपचुप रचाया था दूसरा ब्याह
Last Updated:
Arijit Singh Wife Koel Roy Story: अरिजीत सिंह की गिनती बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर में होती है. उनकी आवाज का जादू हर उम्र के लोगों पर चला. वह करोड़ों की फीस लेते हैं. उनके अक्सर स्कूटी से ट्रैवल करते हुए देखा गया है. वह कोलकाता की सड़कों पर ट्रेन और बस से सफर करते दिखे हैं. इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद बहुत ही सिंपल लाइफ स्टाइल जीते हैं. इसमें उनकी पत्नी भी उनका साथ देती हैं.

अरिजीत सिंह 39 साल के हैं. उन्होंने 27 की उम्र में दूसरी शादी की थी. उनकी पहली शादी 19-20 साल की उम्र में हुई थी. उनकी पहली पत्नी का नाम रूपरेखा बनर्जी है. दोनों अरिजीत के पहले सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में मिले थे. उस वक्त अरिजीत 18 साल के थे. (फोटो साभारः फेसबुक @Arijitsinghfanbase)

साल 2005 में अरिजीत सिंह ‘फेम गुरुकुल’ नहीं जीत सके. इसी में उनकी मुलाकात रुपरेखा बनर्जी से हुई. दोनों ने जल्दबाजी में शादी की, लेकिन कुछ ही साल में दोनों का तलाक हो गया. तलाक से अरिजीत बुरी तरह से टूट गए. उनका दर्द उनकी आवाज और गानों में साफ देखने-सुनने को मिला था. (फोटो साभारः फेसबुक @Arijitsinghfanbase)

अरिजीत सिंह को साल 2011 आई फिल्म ‘मर्डर 2’ के फिर ‘मोहब्बत’ से पॉपुलैरिटी मिली. फिर उनके ‘आशिकी 2’ के गानों ने उन्हें बॉलीवुड का नया स्टार सिंगर बना दिया. पॉपुलैरिटी के बाद उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से दूसरी शादी की. (फोटो साभारः फेसबुक @Arijitsinghfanbase)
Add News18 as
Preferred Source on Google

जब अरिजीत सिंह के गाने हिट होने लगे और वह चार्टबस्टर बन गए, तब उन्होंने बस सेटल होने के बारे में सोचा. यह भी खास बात है कि अरिजीत ने कभी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं की. अरिजीत सिंह ने अपनी पहली शादी में जल्दबाजी करने की गलती से सीखा. (फोटो साभारः फेसबुक @Arijitsinghfanbase)

हालांकि, दूसरी शादी के लिए उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लेना चाहा. अरिजीत ने 21 जनवरी 2014 को पश्चिम बंगाल के त्रिपाठी मंदिर में कोयल रॉय के साथ एक सादे समारोह में शादी की. बताया जाता है कि इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे और अरिजीत ने अपनी शादी को मीडिया से पूरी तरह छुपाकर रखा. (फोटो साभारः फेसबुक @Arijitsinghfanbase)

कोयल रॉय का भी डिवोर्स हुआ था. कोयल की पहले पति से एक बेटी है. कोयल, अरिजीत दोस्त होने के साथ-साथ पड़ोसी भी थी. उन्होंने साल 2014 में कोयल रॉय से शादी की. कोयल से उनके दो बेटे हुए. कोयल, अरिजीत की सक्सेस के दौरान उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चली हैं. (फोटो साभारः फेसबुक @Arijitsinghfanbase)

अरिजीत और कोयल दोनों ही प्राइवेट लाइफ जीने में विश्वास रखते हैं और सुपरस्टार की पत्नी होने के बावजूद कोयल रॉय बेहद सरल स्वभाव की हैं, जो उनकी जिंदगी के तौर-तरीकों में साफ नजर आता है. (फोटो साभारः फेसबुक @Arijitsinghfanbase)

अरिजीत सिंह की पत्नी कोयल रॉय की ज्यादा तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं हैं. अरिजीत भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते हैं. उनके फैनपेज बहुत रेयरली उनकी पत्नी के साथ वाली फोटोज शेयर करते हैं. या अरिजीत खुद ही राह चलते लोगों को दिख जाते हैं. (फोटो साभारः फेसबुक @Arijitsinghfanbase)