Arijit Singh Retirement Poll: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, आप कितने सहमत? यहां दें अपनी राय
Last Updated:
Arijit Singh News18 India Poll: मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने गायकी से संन्यास लेने का ऐलान कर सबको चौंका दिया है. अपने निजी सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने बताया कि वे अब एक छोटे कलाकार के रूप में संगीत सीखेंगे. अरिजीत ने साफ किया कि वे संगीत बनाना बंद नहीं करेंगे लेकिन मुख्यधारा की गायकी से दूरी बनाएंगे. साल 2025 में पद्म श्री से सम्मानित इस कलाकार का यह फैसला संगीत जगत के लिए एक युग का अंत है.
अरिजीत सिंह ने केवल प्लेबैक सिंगिंग छोड़ा.भारतीय संगीत जगत के बेताज बादशाह और करोड़ों दिलों की धड़कन अरिजीत सिंह ने एक चौंकाने वाले फैसले के साथ अपनी गायकी को विराम देने का संकेत दिया है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए अरिजीत ने ऐलान किया कि अब वे एक छोटे कलाकार के रूप में खुद को सीखने और संगीत के अन्य पहलुओं में व्यस्त रखेंगे. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वे संगीत बनाना पूरी तरह बंद नहीं करेंगे लेकिन एक मुख्य गायक (वोकलिस्ट) के रूप में उनकी पारी अब थमती नजर आ रही है. अरिजजीत सिंह गाने छोड़ने पर आपकी क्या राय है. न्यूज18 इंडिया के इस पोल के जरिए आप अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं.
अरिजीत ने अपने संदेश में प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “भगवान मुझ पर बहुत दयालु रहे हैं. मैं अच्छे संगीत का प्रशंसक हूं और भविष्य में एक छोटे कलाकार के रूप में और अधिक सीखूंगा.” उनके इस अचानक आए फैसले ने प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘विराट कोहली के टेस्ट संन्यास’ जैसा बड़ा झटका बता रहे हैं. अरिजीत ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपने पुराने कमिटमेंट्स को पूरा करेंगे, इसलिए इस साल उनके कुछ और गाने रिलीज हो सकते हैं. 2025 में पद्म श्री से सम्मानित इस दिग्गज कलाकार का यह फैसला एक युग के अंत जैसा महसूस हो रहा है.
संगीत के ‘पद्म’ का मौन होना क्या संकेत है?
अरिजीत सिंह का यह फैसला बॉलीवुड के लिए एक बड़ा खालीपन पैदा कर सकता है. 2011 में फिर मोहब्बत से शुरुआत करने वाला यह कलाकार आज घर-घर की आवाज बन चुका है. केसरिया और लाल इश्क जैसे गानों से रूह को छूने वाले गायक का यह कदम उनकी कलात्मक संतुष्टि की खोज हो सकता है. अक्सर जब कोई कलाकार अपनी लोकप्रियता के चरम पर होता है तो वह नई विधाओं को सीखने के लिए मुख्यधारा से दूरी बनाता है. अरिजीत का यह रिटायरमेंट’दरअसल उनके संगीतकारबनने की नई शुरुआत हो सकती है जो संगीत के प्रति उनकी गहरी निष्ठा को दर्शाता है.
About the Author
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें