कमजोरी, तनाव और इम्युनिटी… एक ही औषधि में सबका इलाज, जानिए सालम पंजा का इस्तेमाल तरीका – Uttar Pradesh News
Last Updated:
सालम पंजा ऐसी ही एक दुर्लभ और चमत्कारी जड़ी-बूटी मानी जाती है, जिसके फायदे सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं. आयुर्वेद में इसे शरीर को ताकत देने, इम्युनिटी बढ़ाने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाली औषधि माना गया है. यही वजह है कि आजकल सालम पंजा को लेकर लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है. आइए जानते है इसके फायदे…
बागपत. सालम पंजा एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका इस्तेमाल करने से शरीर बलशाली बनता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ती है और टेस्ट्रॉन लेवल तेजी से इंप्रूव होता है और यह शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अमृत के समान औषधि है. इसका इस्तेमाल करने से शरीर पर हैरान कर देने वाले फायदे तेजी से दिखाई देते हैं.
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सलाम पांजा एक बहुत ही दुर्लभ और चमत्कारी औषधि है. यह बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाती है. इसका इस्तेमाल सर्दियों में करने से शरीर पर हैरान कर देने वाले फायदे देखने को मिलते हैं. सालम पंजा रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ने का काम करता है, जिससे शरीर पूर्ण रूप से स्वस्थ रहता है.
वैवाहिक जीवन में मददगार
वहीं सालम पंजा पेट की गंभीर से गंभीर बीमारियों को भी तेजी से आराम देता है, जिससे शरीर को शक्ति मिलती है. सालम पंजा त्वचा रोगों को तेजी से ठीक करता है, नियंत्रित करता है. इसका इस्तेमाल करने से तनाव कम होता है. सालम पंजा एक ऐसी औषधि है, जो शरीर को ताकत देता है. किसी भी प्रकार से शरीर में आने वाली कमजोरी को यह तेजी से दूर कर देती है और शरीर को शक्तिशाली बनाता है. सालम पंजा टेस्टोनलेवल को बढ़ाता है, जिससे वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहता है. इसका इस्तेमाल सर्दियों में करने से बहुत तेजी से शरीर पर हैरान कर देने वाले फायदे दिखाई देना शुरू हो जाते हैं.
डॉक्टर से सलाह जरूरी
सालम पंजे का इस्तेमाल कोई भी व्यक्ति आसानी से करके लाभ ले सकता है. इसका इस्तेमाल आप चूर्ण बनाकर दूध के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल आप मिश्री और पिपली के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक से परामर्श ले तभी इसका उपयोग करें.
About the Author
पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें