शराब, सिगरेट लाइटर और मौत: क्रिकेट मैच के बाद झगड़े में SUV से दोस्त को कुचला, डैशकैम में कैद हुआ खौफनाक सच
Last Updated:
Bangalore News Today: क्रिकेट मैच के बाद सिगरेट लाइटर को लेकर हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया. बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में नशे की हालत में दो दोस्तों के बीच हिंसक झड़प हुई. आरोपी आईटी कर्मचारी रोशन हेगड़े ने बहस के बाद अपनी एसयूवी तेज रफ्तार में दौड़ाई. कार के फुटरेस्ट पर लटके प्रशांत को उसने जानबूझकर पेड़ से टकरा दिया। सिर में चोट लगने से प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. क्या एक छोटी सी बात किसी की जान लेने पर मजबूर कर सकती है? क्या नशे का गुबार इतना गहरा हो सकता है कि इंसान अपने ही साथी को मौत के घाट उतार दे? बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में जो हुआ उसने सबको झकझोर कर रख दिया है. क्रिकेट के मैदान पर साथ खेलने वाले दो शख्स,मैच के बाद मौत के खेल में उलझ गए. यह कहानी है गुस्से, शराब और एक ऐसी सनक की जिसने हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का दर्द दे दिया. यहाँ 33 वर्षीय प्रशांत की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी रोशन हेगड़े (37) एक आईटी प्रोफेशनल है. पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरी वारदात आरोपी की कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई.
क्रिकेट के मैदान से श्मशान तक का सफर
रविवार को एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था. खेल खत्म होने के बाद प्रशांत और रोशन पार्टी करने बैठे. किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी. बीयर की बोतलों से शुरू हुआ हमला जानलेवा टक्कर पर खत्म हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रशांत के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने टाटा सफारी को जब्त कर लिया है. डैशकैम फुटेज को मुख्य सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. बेंगलुरु पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. यह घटना समाज में बढ़ते गुस्से और नशे के घातक परिणामों को दर्शाती है.
कैसे शुरू हुआ मौत का खेल?
1. विवाद की मुख्य वजह क्या थी?
पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच विवाद एक मामूली सिगरेट लाइटर को लेकर शुरू हुआ था. दोनों दोस्त मॉल के पीछे खुले मैदान में बैठकर शराब पी रहे थे.
2. झगड़ा हिंसक कैसे हो गया?
शराब के नशे में बहस गाली-गलौज तक पहुंच गई. दोनों ने एक-दूसरे पर बीयर की बोतलों से हमला किया. इस दौरान आरोपी हेगड़े की जीभ पर चोट लग गई.
प्रशांत की मौत कैसे हुई?
झगड़े के बाद हेगड़े अपनी टाटा सफारी लेकर भागने लगा. प्रशांत कार के फुटरेस्ट पर चढ़ गया. हेगड़े ने जानबूझकर कार की रफ्तार बढ़ाई. उसने कार को सीधे एक पेड़ और दीवार से टकरा दिया.
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस ने आरोपी को एक घंटे के भीतर पकड़ लिया. उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज हुआ है.
About the Author
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें