IND vs Zim Live: भारत और जिम्बाब्वे के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का सुपर 6 मुकाबला

Share to your loved once


India vs Zimbabwe U19 World Cup Live Cricket Score Super 6: भारतीय टीम आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में अपने जीत का सफर लगातार जारी रखते हुए सुपर सिक्स में जीत से आगाज करना चाहेगी. भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे के कप्तान सिम्बाराशे मुदजेंगेररे ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है. न्यूजीलैंड को मात देकर भारत ने ग्रुप स्टेज में टॉप किया. उसकी टक्कर ग्रुप सी में तीसरे स्थान पर रहने वाले जिम्बाब्वे से है. मुकाबले में एक बार फिर से नजर वैभव सूर्यवंशी और टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे पर रहने वाली है.

एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, आर.एस. अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन

नाथानिएल ह्लाबांगाना, ध्रुव पटेल, कियान ब्लिगनॉट, ब्रेंडन सेंजेरे, लीरॉय चिवाउला, माइकल ब्लिगनॉट, सिम्बाराशे मुदजेंगेररे, ताकुद्जवा माकोनी, तातेंडा चिमुगोरो, पनाशे माजाई, वेब्स्टर मधीधी

January 27, 202617:59 IST

IND vs zim Live Score: जिम्बाब्वे के दोनों ओपनर आउट

अम्बरीश ने भारत को पहला विकेट दिलाया तो एक और टॉप फॉर्म में चल रहे गेंदबाज हेनिल पटेल ने दूसरे ओपनर को वापसी का टिकट थमाया. ध्रुव पटेल को उन्होंने महज 8 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच करवाया.

January 27, 202617:48 IST

IND vs zim Live Score: अम्बरीश ने पहले ओवर में झटका विकेट

भारत से मिले 353 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को पहले ही ओवर में जोरदार झटका लगा. टॉप फॉर्म में चल रहे आर.एस. अम्बरीश ने ओपनर नाथानिएल ह्लाबांगाना को दूसरी बॉल पर विकेट के आगे फंसाया और lbw कर दिया.

January 27, 202617:12 IST

IND vs zim Live Score: जिम्बाब्वे के सामने 353 रन का लक्ष्य

भारत-जिम्बाब्वे अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 लाइव: जिम्बाब्वे के खिलाफ आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने विहान मल्होत्रा की शानदार शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है. उन्होंने मुश्किल में टीम के लिए 107 बॉल पर 109 रन की बेशकीमती पारी खेली. भारत के लिए अभिज्ञान कुंडू ने 61 जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 52 रन बनाए.

January 27, 202617:03 IST

IND vs zim Live Score: विहान का शतक पूरा

भारत-जिम्बाब्वे अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 लाइव: विहान मल्होत्रा ने भारतीय टीम के लिए मुश्किल में शानदार शतकीय पारी खेली है. वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे और अभिज्ञान कुंडू के आउट होने के बाद अकेले एक छोर को संभाले रखा और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. 104 बॉल पर 6 चौके की मदद से उन्होंने ये बेहद दमदार पारी खेली.

January 27, 202616:46 IST

IND vs zim Live Score: 300 रन पूरे, विहान शतक के करीब

भारत-जिम्बाब्वे अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 लाइव: भारत को छठा झटका लगने के बाद विहान मल्होत्रा को आर.एस. अम्बरीश का साथ मिला है. दोनों ने मिलकर स्कोर 300 रन तक पहुंचा दिया है. विहान अपने शतक की तरफ आहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहे हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में अब भी भारत की पारी के 4 ओवर का खेल बाकी है.

January 27, 202616:13 IST

IND vs zim Live Score: भारत का छठा विकेट गिरा

भारत-जिम्बाब्वे अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 लाइव:  भारतीय को एक बार फिर से जिम्बाब्वे की टीम लगातार झटके देने में कामयाब हुई है. पहले अभिज्ञान कुंडू का विकेट गिरा और फिर कनिष्क चौहान भी आते ही आउट होकर चलते बने. भारत का स्कोर 243 रन पर 4 विकेट से अब 251 रन पर 6 विकेट हो चुका है. अच्छी बात यह है कि शतक की तरफ बढ़ रहे विहान मल्होत्रा दूसरे छोर पर टिके हुए हैं.

January 27, 202616:07 IST

IND vs zim Live Score: अभिज्ञान हुए आउट

भारत-जिम्बाब्वे अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 लाइव:  जैसे ही हमने भारतीय टीम को इस जोड़ी के जमकर स्कोर आगे बढ़ाने की बात की वैसे ही अभिज्ञान कुंडू का विकेट गिर गया. टीम को 5वां झटका 243 रन के स्कोर पर लगा है. टीम के लिए 62 बॉल पर 61 रन की पारी खेलकर अभिज्ञान अपना कैच कियान ब्लिगनॉट को कप्तान सिम्बाराशे मुदजेंगेररे की बॉल पर दे बैठे.

January 27, 202616:02 IST

IND vs zim Live Score: 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 242/4

भारतीय टीम ने जो लय वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के आउट होने के बाद गंवाई थी उसे फिर से हासिल कर ली है. अभिज्ञान कुंडू और विहान मल्होत्रा की साझेदारी ने टीम के बड़े स्कोर की उम्मीद जिंदा रखी है. दोनों ने 35 ओवर में स्कोर 4 विकेट पर 242 रन बना लिया है.

January 27, 202615:38 IST

IND vs zim Live Score: कुंडू और विहान दोनों ने ठोकी फिफ्टी

भारत-जिम्बाब्वे अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 लाइव:  एशिया कप में डबल सेंचुरी ठोक चुके भारतीय बैटर अभिज्ञान कुंडू ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुश्किल हालात में आकर एक और दमदार पारी खेली है. 4 चौके और 1 छ्क्के के दम पर उन्होंने 48 बॉल पर अर्धशतक जमाया है. इस पारी के दम पर भारत के बड़े स्कोर की उम्मीद फिर से जिंदा हो गई है. उनके साथ खेल रहे विहान मल्होत्रा ने भी फिफ्टी पूरी कर ली.

January 27, 202615:30 IST

IND U-19 vs ZIM U-19: भारत के 200 रन पूरे

भारत-जिम्बाब्वे अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 लाइव:  भारतीय टीम को चार झटके लगने के बाद विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू ने पारी को संभाला है. दोनों ने टीम के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया है. विहान ने धीरे धीरे पारी को आगे बढ़ाते हुए अर्धशतक की तरफ कदम बढ़ा दिया है. वहीं अभिज्ञान भी दूसरी छोर पर डटकर उनका साथ निभा रहे हैं.

January 27, 202615:12 IST

IND U-19 vs ZIM U-19: 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 173/4

भारत-जिम्बाब्वे अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 लाइव:  अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर 6 मुकाबले में भारतीय टीम ने अपने चार विकेट भले ही गंवा दिए हैं लेकिन रन बनाने की रफ्तार पर ज्यादा असर नहीं पड़ने दिया है. 25 ओवर का खेल होने के बाद स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन है. वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे की जोड़ी अगर खेल रही होती तो स्कोर 200 रन तक पहुंच गया होता. एक ही ओवर में दोनों का विकेट गंवाना भारत को भारी पड़ा.

January 27, 202615:02 IST

IND U-19 vs ZIM U-19: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149/4

भारत-जिम्बाब्वे अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 लाइव:  भारतीय टीम पर जिम्बाब्वे ने तेज शुरुआत के बाद लगातार झटके देकर रन बनाने की गति पर ब्रेक लगा दिया है. टीम को चार झटके लग चुके हैं और स्कोर 20 ओवर के बाद 149 रन बने हैं. इस वक्त अभिज्ञान कुंडू और विहान मल्होत्रा भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं.

January 27, 202614:41 IST

IND U-19 vs ZIM U-19: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/3

भारतीय टीम को एक ही ओवर में लगे दो लगातार झटके के बाद स्कोर को धीमा करना पड़ा है. वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे दोनों ही तेज तर्रार बल्लेबाजी करने में माहिर है. एक ही ओवर में दोनों के विकेट ने जिम्बाब्वे को वापसी का मौका दे दिया है. 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट पर 127 रन है.

January 27, 202614:26 IST

IND U-19 vs ZIM U-19: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 113/2

विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी इस वक्त क्रीज पर हैं. दोनों ही बल्लेबाज बेहद टैलेंटेड हैं. वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की परछाई में उन्हें कम ही लाइमलाइट और मीडिया अटेंशन मिल पाया है. दोनों के पास सुनहरा मौका है कि टीम को परेशान से उबारे और बड़ी पारी खेलकर स्टार बन जाए. दूसरी ओर जिम्बाब्वे चाहेगी कि यहां एक और विकेट निकालते हुए मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ले.

January 27, 202614:13 IST

T20 World Cup live: एक ही ओवर में आयुष और सूर्यवंशी आउट

11वां ओवर भारत के लिए एक दो नहीं दो-दो झटका लेकर आया. पहले भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए और तीसरी गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए. उन्होंने 19 गेंद में 21 रन बनाए. भारत अभी इस झटके से उबरा भी नहीं था कि विस्फोटक अर्धशतक जमा चुके वैभव सूर्यवंशी 30 गेंद में 52 रन बनाकर डगआउट लौट गए. 21 गेंद में अर्धशतक लगाने के बाद वैभव से कंट्रोल नहीं हुआ. वह सर्कल के किनारे पर खड़े मिड ऑफ फील्डर को कैच थमा बैठे. बड़ा शॉट लगाने की सनक ने भारत का स्कोर 99/1 से 101/3 कर दिया.

January 27, 202613:44 IST

IND vs zim Live Score: वैभव सूर्यवंशी की कुटाई जारी

भारतीय टीम ने अपना एक विकेट गंवाया है लेकिन वैभव सूर्यवंशी पर इसका कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा. उन्होंने अपने ही विस्फोटक अंदाज में गेंदबाजों की कुटाई जारी रखी है. 7 ओवर में भारत का स्कोर 1 विकेट पर 77 रन हो चुका है. इसमें 20 बॉल पर 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 43 रन बना दिए हैं.

January 27, 202613:28 IST

IND vs zim Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

भारत-जिम्बाब्वे अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 लाइव:  भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर तूफानी शुरुआत दिलाने वाले एरॉन जॉर्ज बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. पनाशे माजाई की बॉल पर हवाई शॉट लगाने के बाद सिम्बाराशे मुदजेंगेररे ने कैच लेकर भारतीय ओपनर को वापसी का रास्ता दिखाया. आउट होने से पहले जॉर्ज ने 16 बॉल पर 23 रन बनाए.

January 27, 202613:16 IST

IND vs zim Live Score: भारत की तूफानी शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज की ओपनिंग जोड़ी ने अपना काम करना शुरू कर दिया है. दोनों ने मिलकर एक साथ गेंदबाजों पर हमला बोला है. एक तरफ से वैभव तो दूसरी ओर जॉर्ज बड़े शॉट लगा रहे हैं. भारत का स्कोर 3 ओवर में 35 रन हो चुका है. वैभव ने 12 जबकि जॉर्ज ने 22 रन बना लिए हैं.

January 27, 202613:06 IST

IND vs zim Live Score: वैभव के साथ एरॉन कर रहे ओपनिंग

भारत-जिम्बाब्वे अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 लाइव: भारतीय ने ओपनिंग जोड़ी में विस्फोटक वैभव सूर्यवंशी के साथ एरॉन जर्ज को भेजा है. तीसरे नंबर पर कप्तान आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी करने उतरेंगे. टॉस हारने के बाद भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है. सुपर 6 का यह मैच दोनों टीम के लिए अहम है क्योंकि अगले दौर में पहुंचने के लिए इसे जीतना जरूरी होगा.

January 27, 202613:00 IST

IND vs zim Live Update: भारत के राष्ट्रगान को लेकर हुई गलती

अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर 6 मैच में भारत और जिम्बाब्वे के मुकाबले से पहले राष्ट्रगान को लेकर आयोजक से गलती हुई जो तमाम फैंस की नजर में आ गया. टॉस से पहले दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान में खड़े थे और जब जिम्बाब्वे का राष्ट्रगान बजाया जाना था तो उससे पहले भारत का गान बचा और फिर उसे रोक दिया गया. ऐसा लगा कि गलती से भारत के राष्ट्रगान को दोबारा बजा दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP