‘आप इस तरह के ट्वीट क्यों करते हैं?’ अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन, लिखा-‘कुछ तो बात है’

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज की पीढी से अभी अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं. सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं. फेसबुक हो या एक्स या फिर ब्लॉग अपनी फीलिंग्स को बयां करते हैं. कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है. लेकिन वह अपनी बात कहते हैं.

'आप इस तरह के ट्वीट क्यों करते हैं?' अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर लोगों का रिएक्शनअमिताभ बच्चन ने सीखने पर बात कही. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@amitabhbachchan)

मुंबई. अमिताभ बच्चन 83 साल के हैं और इस उम्र में भी आज की जनरेशन से एक्स और फेसबुक के जरिए जुड़े हुए हैं. किसी भी सेलिब्रिटी से ज्यादा पोस्ट करते हैं और अपनी फीलिंग्स को बयां करते हैं. कई बार तो ऐसा लिख देते हैं हैं कि लोग उन्हें ट्रोल करते हैं. कई बार ऐसे मजाकिया अंदाज से भरे पोस्ट करते हैं कि लोग कमेंट्स कर मजे लेते हैं. अमिताभ ने कुछ देर पहले ही फेसबुक और एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि हर दिन सीखने का ही होता है. वहीं, एक्स पर उन्होंने लिखा, “कुछ तो बात है.”

अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पोस्ट में लिखा,”हर दिन एक सीख है. आज भी सीखा हमने.” अमिताभ की इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करते हैं. एक यूजर ने लिखा, “आदरणीय अमिताभ जी, आपका प्रत्येक शब्द जीवन-दर्शन सिखाता है. सीखने की यह निरंतरता ही आपको साधारण से असाधारण बनाती है. आप हम सभी के लिए प्रेरणा हैं- आज भी, हर दिन.”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्योंकि सीखने का कोई उम्र और वक्त नहीं होता.” एक और यूजर ने लिखा, “अंतिम समय तक खुद ही सीखते रहिएगा तो दूसरे को क्या सिखाइयेगा.” एक और यूजर ने लिखा, “जीवन में हर रोज कुछ नया सीखते हैं सर.” वहीं, अमिताभ ने जो एक्स पर लिखा था, “कुछ तो बात है”, उस पर भी कई यूजर्स ने कमेंट्स किए.

एक्स पोस्ट पर यूजर ने लिखा, “हैलो सर, आप इस तरह के ट्वीट क्यों पोस्ट करते हैं? कम से कम ये तो बताइए कि किस संदर्भ में बात कर रहे हैं.” कई यूजर्स भी अमिताभ की तरह ऐसे ही कमेंट्स करने लगे. एक यूजर ने लिखा, “बहुत कुछ बात है सर.” एक और ने लिखा, “सर, कुछ बात तो है.” एक और यूजर ने लिखा,”बिलकुल भाई, कुछ तो बात है… वरना इतनी चर्चा क्यों होती.” एक ने लिखा, “जो भी बात है, सही बात है.”

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

‘आप इस तरह के ट्वीट क्यों करते हैं?’ अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP