Monthly Horoscope February 2026: फरवरी में मीन, धनु समेत इन राशियों की खुलेगी किस्मत! जानें किसे रहना होगा सावधान
Monthly Horoscope February 2026: फ़रवरी माह मे कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ऐसे में यह महीना जहां कुछ लोगों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है, तो वहीं कुछ लोगों को इस महीने में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी. फरवरी का महीना आपके लिए कैसा होने वाला है, आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से सब…
12 राशियों का मासिक राशिफल
मेष- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि वालों के जातक को फरवरी में कार्यों में प्रगति मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं और काम में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा. बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा है, पुराने अटके काम आगे बढ़ सकते हैं.
वृषभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि वाले जातकों के लिए फरवरी का महीना शुभ रहने वाला है. इस राशि के जातकों को माह की शुरुआत से ही लोगों को मिलाकर चलना उचित रहेगा. इच्छाओं की पूर्ति और जीवन में सफलता मिलेगी. पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. लव लाइफ अच्छी रहेगी. कारोबार में मुनाफा बढ़ सकता है.
मिथुन- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि वाले जातकों के लिए जीवन में आगे बढ़ने के कई बड़े अवसर मिलेंगे. लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है. बिजनेस में शुरुआत में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन महीने के अंत तक हालात सुधरेंगे. लव लाइफ में पहले हिस्से में गलतफहमी हो सकती है, बाद में बातचीत से सब ठीक हो जाएगा.
कर्क- इस राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिला-जुला रहने वाला है, जो लोग राजनीति से जुड़े हैं. उन लोगों के लिए फरवरी माह का समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. परिवार में कभी-कभी तनाव हो सकता है, लेकिन आप समझदारी से हालात संभाल लेंगे. लव लाइफ में शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में रिश्तों में गर्मजोशी आएगी. पैसों को लेकर सोच-समझकर खर्च करना जरूरी है. सेहत के लिए योग, ध्यान और सही खानपान फायदेमंद रहेगा.
सिंह- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वाले जातकों के लिए फ़रवरी का महीना काफ़ी मध्यम रहने वाला है. कामकाज में गति थोड़ी धीमी रह सकती है. पढ़ाई में मन भटक सकता है, इसलिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. परिवार में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें. शादीशुदा लोगों को रिश्तों में वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.
कन्या- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वाले जातक को इस महीने की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ भरी रह सकती है. विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं. विवाह और मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं. रिश्तों में गलतफहमी से बचें.
तुला- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह माह नुकसानदे साबित हो सकता है. खर्च बढ़ सकते हैं. कर्ज में बढ़ोतरी हो सकती है. प्रेम संबंधों में गलतफहमियां आ सकती हैं. एकाग्रता बेहतर होने से प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी.
वृश्चिक – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि वाले जातक को नौकरी में अच्छे योग बन रहे हैं. इस पूरे माह आपको स्वजनों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा. जिससे आप अपने कार्य को समय पर बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे.
धनु- इस राशि के जातकों के लिए फ़रवरी का महीना अच्छा रहेगा. इस माह आपकी पुरानी इच्छाओं की पूर्ति और जीवन में सफलता मिलेगी. पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे है. लव लाइफ अच्छी रहेगी. कारोबार में मुनाफा बढ़ सकता है.
मकर– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वाले जातकों को यह माह चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. वाणी में मधुरता रखें. वाद-विवाद से दूर रहे. स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे. सोच-समझकर फैसला लें.
कुंभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वाले जातकों को इस महीने में खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. माता-पिता से विवाद संभव है. नौकरी जा सकती है. बड़ी दुर्घटना हो सकती है. कुल मिलाकर इस महीने सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी.
मीन- इस राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस माह नया वाहन या गाड़ी खरीद सकते हैं. धन, वैभव की प्राप्ति होगी. कोई शुभसमाचार मिल सकता है. पुराने अटके कार्य पूरे होंगे.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.