बजट में रिटायरमेंट प्‍लानिंग के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान! आपके बचत के पैसों पर खत्‍म होगा टैक्‍स, बढ़ेगी सेविंग

Share to your loved once


Last Updated:

Budget 2026 : 1 फरवरी को इस साल का बजट आएगा और इसमें रिटायरमेंट प्‍लानिंग को लेकर टैक्‍स छूट का ऐलान किया जा सकता है. अनुमान है क‍ि रिटायरमेंट कॉर्पस की एन्‍युटी पर लगने वाला टैक्‍स खत्‍म किया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

बजट में रिटायरमेंट प्‍लानिंग के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान! आपको क्‍या फायदाबजट में एन्‍युटी पर टैक्‍स छूट का ऐलान किया जा सकता है.

नई दिल्‍ली. बजट 2026 बस आने ही वाला है. कारोबारी से आम आदमी और नौकरीपेशा से रिटायर्ड तक, सभी की निगाह अपने-अपने हिस्‍से पर टिकी है. एक्‍सपर्ट का मानना है कि सबसे ज्‍यादा उम्‍मीद रिटायरमेंट प्‍लानिंग करने वालों को है. इस बार के बजट में बचत करने वाले और रिटायरमेंट की प्‍लानिंग करने वालों को उनके पैसों पर लगने वाले टैक्‍स से बड़ी छूट मिल सकती है. एक्‍सपर्ट का अनुमान है कि बजट में रिटायरमेंट कॉर्पस के एन्‍युटी पर लगने वाले टैक्‍स से छुटकारा मिल सकता है, जिससे बचत को और बढ़ावा मिलेगा.

देश में अभी 16 करोड़ से ज्‍यादा की जनसंख्‍या 60 साल से ऊपर वालों की है, जो दुनिया में दूसरा सबसे ज्‍यादा बुजुर्गों वाला देश बन गया है. अनुमान है कि साल 2036 तक देश में 60 साल से ऊपर वालों की संख्‍या 23 करोड़ तक पहुंच सकती है, जो कुल जनसंख्‍या का 15 फीसदी हो जाएगा. यह तथ्‍य बताते हैं कि देश में 1990 से 2025 के बीच लोगों की औसत आयु में करीब 14 फीसदी का इजाफा हुआ है. जाहिर है कि बुजुर्गों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए बचत और रिटायरमेंट प्‍लानिंग को और बेहतर बनाकर इन्‍हें सामाजिक सुरक्षा उपलब्‍ध कराना और जरूरी हो गया है.

क्‍या हो सकता है ऐलान
एक्‍टपर्ट का मानना है कि देश में तेजी से बूढ़ी होती जनसंख्‍या को अगर सामाजिक सुरक्षा उलपब्‍ध करानी है तो सरकार को पेंशन और एन्‍युटी पर टैक्‍स खत्‍म करना होगा. एन्‍युटी सबसे बड़ा विकल्‍प है जो रिटायरमेंट प्‍लानिंग में काम आता है. एक आदमी जिंदगीभर पाई-पाई जुटाकर रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार करता है और उससे एन्‍युटी खरीदकर अपना बुढ़ापा काटने का जुगाड़ करता है. लेकिन, इस एन्‍युटी पर टैक्‍स लगने की वजह से पूरी तरह सुरक्षा नहीं मिल पाती. अनुमान है कि इस बार के बजट में एन्‍युटी पर लगने वाला यह टैक्‍स खत्‍म किया जा सकता है.

अभी क्‍या है एन्‍युटी पर नियम
फिलहाल एन्‍युटी पर टैक्‍स लगता है और ग्राहक के हाथ में आने वाली पूरी रकम टैक्‍स के दायरे में आ जाती है. लिहाजा अगर इस पर टैक्‍स खत्‍म हो जाए तो सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही बीमा कंपनियों को भी निवेश के इन पैसों को लंबी अवधि के बॉन्‍ड और दीर्घकालिक बचत वाले विकल्‍पों में लगाने में आसानी होती है. एडलवीज लाइफ इंश्‍योरेंस के डिप्‍टी सीईओ और ईडी सुभ्रजीत मुखोपाध्‍याय का कहना है क‍ि एन्‍युटी पर टैक्‍स नहीं लगाने से सामाजिक सुरक्षा और मजबूत होगी.

टैक्‍स में छूट से क्‍या फायदा
बजाज लाइफ इंश्‍योरेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ तरुण चुग का कहना है कि अगर बीमा के एन्‍युटी पर टैक्‍स खत्‍म कर दिया जाए तो इसे भी अन्‍य पेंशन विकल्‍पों की तरह इस्‍तेमाल किया जा सकेगा. इसके बाद लोग अपने हिसाब से निवेश का विकल्‍प चुन सकेंगे और उनके पास रिटायरमेंट प्‍लानिंग के लिए भी ज्‍यादा विकल्‍प होंगे. उनका कहना है कि यूलिप जैसे बीमा विकल्‍पों को भी टैक्‍स छूट के जरिये और बढ़ावा मिल सकता है. सरकार ने इनकम टैक्‍स और जीएसटी में छूट दिए जाने के बाद अब रिटायरमेंट प्‍लानिंग को बेहतर बनाने पर जोर दे रही है. इसके लिए बीमा उत्‍पादों पर जीएसटी शून्‍य कर दिया है. अब अगर एन्‍युटी पर भी टैक्‍स खत्‍म हो जाए तो ऐसे विकल्‍पों को और बेहतर बनाया जा सकेगा.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

homebusiness

बजट में रिटायरमेंट प्‍लानिंग के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान! आपको क्‍या फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP