पुणे: मां ही निकली 11 साल के बेटे की हत्यारन, जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम बेटी | Pune Mother turns out to be murderer of 11 year old son innocent daughter fighting for her life
Last Updated:
Mother Killed Her Son: पुणे में एक मां ने पहले अपने 11 साल के बेटे की हत्या कर दी. इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने अपनी बेटी को गंभीर तौर पर जख्मी कर दिया है.

Mother Killed Her Son: महाराष्ट्र के पुणे शहर से बेहद सनसनीखेज और दुखद घटना सामने आई है. मामले में एक मां पर कथित तौर पर अपने ही 11 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या करने का आरोप है. मां पर अपने मासूम बेटी पर भी जानलेवा हमले का आरोप लगा है. बेटी की गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
पुलिस के अनुसार, वारदात घर के अंदर हुई. वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर देखा कि 11 साल का लड़का और एक मासूम बच्ची गंभीर हालत में पड़े था. दोनों को समीप के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने 11 साल के बेटे को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं घायल लड़की की हालत नाजुक पाई गई. फिलहाल, बच्ची का इलाज जारी है.
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है. वारदात की असल वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की असली वजह का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय घर में और कोई मौजूद था या नहीं. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घर से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं.
फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. वहीं, इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. पड़ोसियों का कहना है कि परिवार सामान्य दिखता था और कभी किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं मिली. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घायल बच्ची के बयान का इंतजार कर रही है, जिससे मामले की असली वजह सामने आ सके.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें