सुभाष घई ने एआर रहमान के बयान पर दी प्रतिक्रिया, साझा किया अपना अनुभव.
Last Updated:
एआर रहमान के फिल्म इंडस्ट्री में कम्युनल वाले बयान पर बहस थमने का नाम ही नहीं ले रही है.उनके इस बयान पर सेलेब्स ने अपने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं. हाल ही में वहीदा रहमान ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी. अब खुद सुभाष घई ने इस मुद्दे को लेकर अपनी राय जाहिर की है. उनका कहना है कि इस तरह की समस्याएं पहले भी थीं और आगे भी चलती रहेंगी.
जिंदगी का शेयर किया एक्सपीरियंस नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के जाने फिल्ममेकर सुभाष घई ने अब एआर रहमान के कम्युनल वाले बयान पर अपनी राय दी है. अपनी अलग तरह की फिल्मों के अलावा सुभाष घई अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी बात रखते हुए खुलासा किया है कि जो लोग अपने काम पर ध्यान देते हैं, वे इन बातों से ज्यादा प्रभावित नहीं होते हैं.
सुभाष घई ने शेयर किया एक्सपीरियंस
सुभाष घई भी एआर रहमान के कम्युनिल वाले बयान के इस मुद्दे पर कूद पड़े हैं. उनका कहना है कि ये मुद्दा समाज में कोई नया नहीं है. सालों से इस पर लोगों ने अपनी राय रखी है. फिल्ममेकर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उनका जन्म नागपुर में हुआ था और पढ़ाई उन्होंने दिल्ली में की थी. चांदनी चौक जैसे इलाके में रहने के दौरान भी उन्होंने ये चीजें देखी हैं. कॉलेज के बाद जब वह मुंबई आए, उस वक्त इस तरह की बातें लोग किया करते थे.
राजनीति करने वाले ये ही काम करेंगे
अपनी बात आगे रखते हुए सुभाष घई ने कहा, ‘सांप्रदायिक सद्भाव, अशांति और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर आज अगर बात हो रही है, तो ये हैरान करने वाली नहीं है, सालों पहले भी इस पर चर्चा होती थीं. आज भी हो रही है और मैं कहता हूं कि आगे भी होगी. इस तरह की बातें किसी तरह की बहस नहीं है, बल्कि ये हमारे समाज का हिस्सा है. इस तरह के बयान पर विवाद करना गलत है. जो लोग अपने काम पर फोकस करते हैं और अच्छा काम करते हैं वो इस तरह की बातों से अपने काम को डिस्टर्ब नहीं होने देते. जो लोग राजनीति करना चाहते हैं, वो इन्हीं मुद्दों में फंसे हैं.
बता दें कि एआर रहमान के इस बयान विवाद पर जहां, सुभाष घई ने अपने निजी जिंदगी के अनुभव शेयर किए हैं, वहीं कुछ लोगों ने उनके इस बयान पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया है. गौरतलब है कि एआर रहमान ने पिछले आठ सालों में बॉलीवुड में काम न मिलने का अपना दुख जाहिर किया था, जिसके बाद से ही लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें