T20 World Cup: पाकिस्तान ने दिखाई चतुराई, चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा ICC, T20 वर्ल्ड कप में भारत वाले मैच का बायकॉट
Last Updated:
T20 World Cup को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब तक किसी फैसले पर नहीं पहुंच पाया है. प्रधानमंत्री शाहबाज शरीब के साथ पीबीसी चीफ की सोमवार को बैठक हुई. जिसमें पाकिस्तान का विश्व कप के लिए अपनी टीम नहीं भेजना या टूर्नामेंट में हिस्सा लेना या 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करना जैसे मुद्दे शामिल रहे.
भारत VS पाकिस्तान, टी-20 वर्ल्ड कपनई दिल्ली: पाकिस्तान को ये पता है कि अगर उसने ऐन मौके पर टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया तो आईसीसी उसकी बैंड बजा देगा. पाकिस्तान को प्रतिबंध समेत कई कड़ी सजा मिलेगी. वर्ल्ड क्रिकेट के नक्शे से उसका नामों-निशान मिट जाएगा. ऐसे में उसने बीसीसीआई को सबक सिखाने और आईसीसी के प्रकोप से बचने के लिए चतुराई भरा प्लान बनाया है. रिपोर्ट्स की माने तो भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला ब्लॉकबस्टर मुकाबला न खेलकर पाकिस्तान बदला लेने की तैयारी में है.
पाकिस्तान की चाल क्यों मास्टरस्ट्रोक?
अगर टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं होता है तो इससे आईसीसी को मोटा नुकसान होगा. एक्सपर्ट इसे पाकिस्तान के मास्टरस्ट्रोक की तरह देख रहे हैं. दरअसल, पाकिस्तान को पता है कि अगर उसने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार किया तो आईसीसी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा. नुकसान के नाम पर सिर्फ उसे दो पॉइंट का नुकसान होगा जबकि पूरा टी-20 वर्ल्ड कप छोड़ने पर आईसीसी उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है.
पहले भी कई टीम छोड़ चुकी अपने मैच
वैसे भी ये कोई पहला मौका नहीं है, जब किसी टीम ने वर्ल्ड कप जैसे बड़े आईसीसी इवेंट में किसी दूसरी टीम के खिलाफ मैच खेलने से इनकार दिया हो. 1996 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने अपने ग्रुप-स्टेज श्रीलंका में खेलने से इनकार कर दिए थे, जिससे उन्हें दो पॉइंट गंवाने पड़े थे. 2003 के विश्व कप में इंग्लैंड के जिम्बाब्वे जाकर अपना मैच नहीं खेला था. इसी तरह न्यूजीलैंड ने केन्या की यात्रा करने से इनकार कर दिया था. दोनों ही टीम को अपने पॉइंट गंवाने पड़े थे.
पीएम से पूछकर लेंगे टी-20 वर्ल्ड कप पर फैसला: नकवी
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद कहा कि बोर्ड विश्व कप में हिस्सा लेने पर आखिरी फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लेगा. कहा गया कि पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर किए गए बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ अपने अहम मैच का बहिष्कार करने पर विचार कर रहा है.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें