जंगकुक को पसंद आया भारतीय खाना, चिकन मखनी और नान के फैन बने.
Last Updated:
BTS Jungkook’s favorite Indian food : अपनी सुरीली आवाज और लाजवाब डांस मूव्स से दुनिया भर के करोड़ों दिलों पर राज करने वाले बीटीएस (BTS) के जंगकुक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी गायकी के अलावा जंगकुक जिस एक चीज़ के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, वह है उनका ‘फूड प्रेम’ (Passion for Food).
ग्लोबल पॉप स्टार जंगकुक अब भारतीय व्यंजनों (Indian Meals) के फैन हो गए हैं.अगर आप सच्चे आर्मी हैं, तो आप जानते होंगे कि हमारे ‘जंगकुक (BTS Jungkook)’ को म्यूजिक के बाद अगर किसी चीज़ से सबसे ज्यादा प्यार है, तो वो है ‘फूड’! पूरी दुनिया में अपनी जादुई आवाज का जादू चलाने वाले जंगकुक इन दिनों अपने ‘देसी’ स्वाद को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, आपने सही सुना! ग्लोबल पॉप स्टार जंगकुक अब भारतीय व्यंजनों (Indian Meals) के फैन हो गए हैं.
जंगकुक का पिज्जा प्रेम तो जगजाहिर है, वो ब्रेकफास्ट हो या डिनर, कभी भी पेपरोनी पिज्जा के लिए ‘YES’ कह सकते हैं. लॉकडाउन में तो उन्होंने खुद ही पिज्जा मास्टर बनकर सबको चौंका दिया था. (MBC Radio’s Bae Cheol Soo’s Music Camp) के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने खाना पकाने में हाथ आजमाया था. उन्होंने बताया कि उन्होंने घर पर पिज्जा बनाना सीखा और उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि पिज्जा बनाना उनकी सोच से कहीं ज्यादा आसान था.
लेकिन अब बात सिर्फ पिज्जा तक नहीं रही. एक लाइव स्ट्रीम के दौरान जंगकुक ने जब भारतीय खाने, खासकर चिकन मखनी और नान का ज़िक्र किया, तो देसी फैंस का दिल ‘गदगद’ हो गया. उनका ये फूड-एडवेंचर दिखाता है कि वे नए ज़ायके ट्राई करने से कभी पीछे नहीं हटते.