27 जनवरी को जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य? किस नक्षत्र का पड़ेगा प्रभाव, ज्योतिषी से जानें सबकुछ
अयोध्या: मानव जीवन पर ज्योतिष शास्त्र का विशेष प्रभाव होता है. ज्योतिषीय गणना के आधार पर ही व्यक्ति के जन्म तिथि से नक्षत्र कुंडली का आकलन किया जाता है. ऐसी स्थिति में जब व्यक्ति जन्म लेता है तो उस दिन को और ग्रह नक्षत्र की चाल को देखा जाता है. समय, तारीख और ग्रह नक्षत्र का कुंडली पर विशेष प्रभाव होता है. ऐसी स्थिति में आज 27 जनवरी है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी. आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चो का कैसा रहेगा भविष्य. किस क्षेत्र में होगी उन्नति. क्या रखें नाम? इन तमाम सवालों का जवाब आज हम आपको इस रिपोर्ट में विस्तार से बताएंगे, तो चलिए जानते हैं.
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने 27 जनवरी को जन्म लेने वाली संतान के भविष्य को लेकर विशेष ज्योतिषीय जानकारी साझा की है. उनके अनुसार 27 जनवरी का दिन मंगलवार है और इस दिन का आरंभ मेष राशि से हो रहा है. प्रातः काल में भरणी नक्षत्र का चतुर्थ चरण रहेगा, जिसका प्रभाव जन्म लेने वाले जातकों के जीवन पर विशेष रूप से दिखाई देगा.
पंडित कल्कि राम के अनुसार प्रातः काल में भरणी नक्षत्र के चतुर्थ चरण में जन्म लेने वाली संतान को जीवन के प्रारंभिक दौर में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे जातक गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं और लंबे समय तक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रह सकती हैं. हालांकि निरंतर प्रयास, उपचार और समय के साथ उन्हें स्वास्थ्य लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन संघर्ष का दौर लंबा रह सकता है.
दोपहर के बाद नक्षत्र परिवर्तन होकर कृतिका नक्षत्र का आरंभ होगा इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर बजरंगबली हनुमान जी महाराज की विशेष कृपा मानी जाती है. ऐसे बच्चे बलवान, साहसी और निरोगी होते हैं. विद्या के क्षेत्र में ये जातक निपुण होते हैं और अपने साहस व आत्मविश्वास के बल पर जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं.कृतिका नक्षत्र में जन्मे जातक नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं और विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करते हैं.
शाम के समय वृषभ राशि का आरंभ होगा. इस राशि में जन्म लेने वाले जातक अत्यंत बुद्धिमान माने जाते हैं. पंडित कल्कि राम के अनुसार इन पर केतु ग्रह की विशेष कृपा रहती है. हालांकि इनका मन पढ़ाई में अधिक नहीं लगता, लेकिन अपनी तीव्र बौद्धिक क्षमता और व्यवहारिक सोच के कारण ये जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं और लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाते हैं
नामकरण को लेकर भी ज्योतिषाचार्य ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है. प्रातः काल से लेकर शाम तक मेष राशि में जन्म लेने वाले जातकों का नामकरण मेष राशि के अनुसार किया जाना शुभ माना जाता है. मेष राशि के लिए अ, ल, ई, च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अक्षरों से नाम प्रारंभ करना लाभकारी होता है. वहीं शाम 4:30 बजे के बाद वृषभ राशि में जन्म लेने वाले जातकों का नामकरण वृषभ राशि के अनुसार करना चाहिए वृषभ राशि के लिए ब, व, ऊ, ओ (B, V, U, O) अक्षरों से नाम प्रारंभ करना शुभ फलदायी माना गया है.