बरेली से प्राइवेट गाड़ी में रवाना हुए सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, आजमगढ़ में पुलिस-शराब तस्करों की मुठभेड़

Share to your loved once


यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

बरेली: सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निजी वाहन से रवाना, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह


26 जनवरी को दोपहर बाद इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री आज निजी वाहन से रवाना हो गए. उनकी विदाई के दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और अलंकार अग्निहोत्री के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई. उन्होंने अपना घरेलू सामान पहले ही डीसीएम में भरवाकर घर भिजवा दिया था. हालांकि, वे बरेली से निकलकर कहां गए, इसकी जानकारी किसी भी अधिकारी को नहीं है, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

आजमगढ़ में पुलिस-शराब तस्करों की मुठभेड़, फायरिंग में एक तस्कर घायल, दूसरा गिरफ्तार


आजमगढ़ में चेकिंग के दौरान पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. डीसीएम सवार तस्करों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की. इस दौरान एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब, असलहा और कारतूस बरामद किए हैं. यह मुठभेड़ जहानगंज थाना क्षेत्र में हुई.

चंदौली में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, डीजे को लेकर पुलिस और पूर्व विधायक आमने-सामने

चंदौली में मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सैयदराजा थाना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाने से रोकने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस दौरान समर्थकों के साथ मौजूद एक पूर्व विधायक की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई. पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगा, वहीं मौके पर सीओ और पूर्व विधायक आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे को समझा देने तक की धमकी दी गई. हंगामा काफी देर तक चलता रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. ग्वालियर से लखनऊ लौट रही तेज रफ्तार कार एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई. हादसे में लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी विशाल चौहान और उनकी पत्नी रीति घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने घायलों को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. यह घटना बेहटा मुज़ावर थाना क्षेत्र में एयर स्ट्रिप के पास की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP