वहीदा रहमान ने एआर रहमान के बयान पर दी प्रतिक्रिया, भेदभाव पर बोली
Last Updated:
बॉलीवुड के जाने माने म्यूजकि कंपोजर एआर रहमान ने हाल ही में जो सांप्रदायिक भेदभाव वाला बयान दिया था, उस पर लोगों का रिएक्शन आना अब भी जारी है. हिंदी सिनेमा की कई हस्तियों के बाद अब दिग्गज अदाकार वहीदा रहमान ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर की है. उनसे पहले भी कई हस्तियां उनके इस बयान पर उनका सपोर्ट कर चुके हैं, तो कुछ उनके खिलाफ जाकर अपनी राय दे चुके हैं.
वहीदा ने रखी अपनी बाात नई दिल्ली. ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान का एक स्टेटमेंट काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है. इस पर इडंस्ट्री के लोगों ने अपनी अलग-अलग तरीक से राय भी रखी है. पहले जावेद अख्तर, राम गोपाल वर्मा और रणवीर शौरी जैसे कई एक्टर्स इस पर अपने रिएक्शन दे चुके हैं. अब खुद वहीदा रहमान ने इस बयान पर अपना रिएक्शन दिया है.
एआर रहमान के बयान पर वहीदा की राय
हाल ही में स्क्रीन से की गई बातचीत में हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान ने एआर रहमान के बयान पर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने इस बयान के बाद कहा कि, ‘किस पर विश्वास करें और कितना विश्वास करें? ये बात सच भी है या नहीं, हमें क्यों इन सब में पड़ना चाहिए? मैं उम्र के इस पड़ाव पर आकर इन सब चीजों में पड़ना नहीं चाहती.लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि शांति से रहना सीखों, यह मुल्क हमारा है, शांति रहो और बस खुश रहो.’
इंडस्ट्री में काम को लेकर तोड़ी चुप्पी
वहीदा रहमान ने इस दौरान अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि, ‘ वक्त कभी एक जैसा नहीं रहता, कभी बहुत काम मिलता है, तो कभी काम नहीं भी मिलता. ये सब तो चलता रहता है. हर चीज का एक समय होता है. एक उम्र के बाद लोग कहते हैं कि किसी अलग या नए इंसान को लाओ. इसी के चलते कुछ लोग पीछे रह जाते हैं और कुछ आगे निकल जाते हैं. माना कुछ लोग हमेशा काम करते रहते हैं. ऊंचाईयों पर रहते हैं, हमेशा तो ऐसा नहीं रहेगा.’
बता दें ए आर रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को इंटरव्यू में काम न मिलने का अपना दुख जाहिर करते हुए कहा था कि पिछले आठ सालों में बॉलीवुड में पावर शिफ्ट हुई है. अब जो लोग क्रिएटिव नहीं हैं, उनके पास ये पावर है, 8 साल से मुझे काम ही नहीं मिल रहा है. ये कोई कम्युनल चीज भी हो सकती है. इसके बाद से ही उनके बयान पर विवाद चल रहा है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें