UP Weather Live : यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, आंधी तूफान के साथ होगी बारिश, ठंड में होगा इजाफा, जानें IMD का अपडेट

Share to your loved once


उत्तर प्रदेश में आज मौसम का बदला रूप नजर आएगा. कोहरे के बाद अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं के साथ काले बादल भी छाए रहेंगे. इसको लेकर भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने संभावना जताई है. मौसम का ये बदला मिजाज अगले 24 घंटे तक देखने को मिलेगा. बताते चलें कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा. उसके बाद इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 72 घंटे में गिरावट देखने को मिलेगी.

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 जनवरी को पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश के छींटे पड़ेंगे. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी. वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आज ओलावृष्टि भी हो सकती है. वहीं 28 जनवरी को कहीं कोहरा तो कहीं बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. 29 जनवरी को भी दोनों ही संभाग में कोहरा नजर आएगा.

इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
मंगलवार (27 जनवरी) को यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, पीलीबंगा, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, कानपुर और औरया में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, चित्रकुट, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, चंदौली में आसमान साफ रहेगा. यहां धूप भी खिली रहेगी.

लखनऊ-नोएडा-गाजियाबाद में होगी बारिश
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को आसमान में काले बादल छाए रहेंगे.इस दौरान बूंदाबांदी की भी संभावना है. वहीं अगले 24 घंटे बाद यहां हल्का कोहरा नजर आएगा.अनुमान है आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है. इसके अलावा अगले 24 घंटे में यहां इसमें गिरावट आएगी. बात दिल्ली से सटे नोएडा की करें तो आज वहां भी बादल छाए रहेंगे.इस दौरान हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है.आज यहां न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.गाजियाबाद में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है.
आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 30 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा.इसके बाद तापमान में काफी उतार चढ़ाव की स्तिथि देखने को मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP