WPL 2026 Nat Sciver Brunt Record century: वूमेंस प्रीमिय लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज नैट साइवर-ब्रंट ने इतिहास रच दिया. नैट साइवर-ब्रंट इस लीग में सेंचुरी लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं.

Share to your loved once


Last Updated:

Nat Sciver Brunt WPL Record century: वूमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की धाकड़ खिलाड़ी नैट साइवर-ब्रंट इतिहास रच दिया. नैट साइवर-ब्रंट WPL इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बनी हैं. नैट साइवर-ब्रंट ने ये कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में किया है.

नैट साइवर-ब्रंट ने रचा इतिहास, WPL में सेंचुरी लगाने वाली बनी पहली बल्लेबाजनैट साइवर-ब्रंट ने वूमेंस प्रीमियर लीग में लगाया शतक

नई दिल्ली: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की नैट साइवर-ब्रंट ने इतिहास रच दिया. नैट साइवर-ब्रंट इस लीग में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं. नैट साइवर-ब्रंट ने रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 57 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की. अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. नैट साइवर-ब्रंट 57 गेंद में 100 रन बनाकर नाबाद रहीं. उनकी इस शतकीय पारी की मदद से मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट पर 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

बता दें कि इससे पहले वूमेंस प्रीमियर लीग में 10 बार ऐसा हुआ था जब खिलाड़ी 90 रन के स्कोर को तो पार किया था, लेकिन उसे शतक में नहीं बदल पाईं, लेकिन नैट साइवर-ब्रंट ने WPL 2026 में आरसीबी के खिलाफ मैच में कोई गलती नहीं की. इस तरह नैट साइवर-ब्रंट लीग में पहली सेंचुरी लगाने वाली खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

मुंबई की ओपनर हेली मैथ्यूज ने भी किया कमाल

आरसीबी के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए हेली मैथ्यूज ने भी कमाल का खेल दिखाया. पारी की शुरुआत करने उतरी हेली मैथ्यूज ने टीम के लिए 39 गेंद में 9 चौके की मदद से 56 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने नैट साइवर-ब्रंट के साथ मिलकर मुंबई इंडियंस के लिए 73 गेंद में 131 रनों की बेहतरीन पार्टनशिपर भी की.

मैथ्यूज के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर की बल्लेबाजी आकर्षक रही. हरमनप्रीत कौर ने पारी में 12 गेंद खेलकर 20 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया. मुंबई के लिए इन तीन के अलावा और कोई भी दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाईं. वहीं गेंदबाजी में आरसीबी के लिए लॉरेन बेल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इसके अलावा नादिन डी क्लार्क और श्रेयंका पाटिल के खाते में एक-एक विकेट आया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

नैट साइवर-ब्रंट ने रचा इतिहास, WPL में सेंचुरी लगाने वाली बनी पहली बल्लेबाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP