कम खर्च, कम समय और जबरदस्त स्वाद, ब्रेड गुलाब जामुन की आसान रेसिपी
Last Updated:
Bread Gulab Jamun Recipe: मिठाई का नाम आते ही गुलाब जामुन हर किसी की पहली पसंद बन जाता है, लेकिन इसे बनाने के लिए छेना न हो तो परेशानी हो जाती है. ऐसे में अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर में रखी ब्रेड से ही बेहद आसान तरीके से गुलाब जामुन बना सकते हैं. कम समय और कम खर्च में तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि परिवार और मेहमान दोनों इसकी तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे. अभिनव कुमार

मिठाई किसे नहीं पसंद है? हर कोई मिठा खाना पसंद करता है. ऐसे में आज हम आपको यूं कहें कि आप चुटकियों में अपने घर पर बिना छेना के ही मिठाई बना सकते हैं, तो आपको कुछ अजीब सा लगेगा. लेकिन आज हम आपको इस खबर में उसकी पूरी टिप्स बताने जा रहे हैं कि कैसे आप कम समय में और कम खर्चे में अपने घर पर बिना छेना के ही गुलाब जामुन बना सकते हैं.

गुलाब जामुन एक लोकप्रिय मिठाई है जो भारतीयों के दिलों में बसती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप ब्रेड से भी गुलाब जामुन बना सकते हैं? जी हां, यह एक अनोखा और स्वादिष्ट विकल्प है जो आपके खाने को एक नया स्वाद देगा.

सबसे पहले इस बात को जालिए कि गुलाब जामुन बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए आपको 6 ब्रेड, 1/2 कप दूध, 1 गिलास पानी, 1 गिलास चीनी, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 4 चम्मच घी लगेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले, ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके कोई बर्तन में रख लें. फिर उसमें थोड़ी सी दूध डालकर उसको अच्छे से हाथ से मिला लें, ताकि आटा के तरह गूथ जाए. उसे आधा घंटा के लिए छोड़ दें.

हाथों के सहारे छोटी-छोटी लोई जैसी गोल-गोल बना कर रख लें. गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी घी डालकर उस ब्रेड की गोली को अच्छे से फ्राई करें. जब तक कि वह पूरे तरीके से लाल ना हो जाए. जब गुलाब जामुन लाल हो जाए तो उसे एक बर्तन में निकाल कर रख लें.

चासनी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में एक गिलास पानी लेकर उसमें एक गिलास चीनी डालकर गैस चूल्हा पर चढ़कर उसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें. जब पानी से अच्छी उबाल आने लगे तब उसमें इलायची पाउडर या फिर खड़ा इलायची भी आप डाल सकते हैं.

जब हाथों पर पानी और चीनी का मिश्रण चिपकने लगे तब आप उस चासनी को नीचे उतार सकते हैं. फिर उसमें फ्राई किए हुए गुलाब जामुन को डालकर 4 घंटे के लिए छोड़ दें, ताकि गुलाब जामुन के अंदर अच्छे से चीनी का गोल जा सके. फिर आप अपने परिवार के साथ इस नए साल में ब्रेड के गुलाब जामुन का आनंद ले सकते हैं.