aaj ka Mesh rashifal 27 January 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 27 जनवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 January 2026 : आज शिशिर ऋतु, माष माघ, तिथि नवमी और नक्षत्र भरणी है. अभिजीत मुहूर्त 12.12 मिनट से 12.55 तक होगा. अशुभ समय 3.14 से 4.35 तक रहेगा. मेष राशि के लिए आज उत्तर दिशा में जाना खतरनाक है. आज का दिन सकारात्मक सोच, क्षमता में वृद्धि और प्रेम के लिए खास है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. सट्टेबाजी, जुआ और हार-जीत से जुड़ी किसी भी चीज में पैसे लगाने से बचें. मन ऊर्जा से भरा होगा. तला-भुना और मीठे सामान खाने से परहेज करें. प्यार और रिश्तों में मधुरता और इश्क बना रहेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 January 2026 (आज की मेष राशि) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा. दिमाग सक्रिय रहने से काम में नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. सट्टेबाजी और जुआ आदि से दूरी बनाकर रखें. सेहत सामान्य रहेगी. पेट से जुड़ी हुई परेशानी हो सकती है. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. परिवार में बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी न्यूज आने से दिन खुशमय होगा. आज शिशिर ऋतु माष माघ है. तिथि नवमी है और नक्षत्र भरणी है. योग शुक्ल है. सूर्योदय 7.13 मिनट पर है और सूर्यास्त 5.55 शायकाल पर होगा. अभिजीत मुहूर्त 12.12 मिनट से लेकर 12.55 तक होगा. अशुभ समय 3.14 से लेकर 4.35 तक रहेगा. आज दिशाशूल उत्तर में है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा पांचवें भाव में गोचर करेंगे. सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. सूर्य कुम्भ राशि में रहकर मित्र, नेटवर्क और दीर्घकालीन योजनाओं को सक्रिय करेंगे. दिन सकारात्मक सोच, क्षमता और प्रेम के लिए खास होगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा. सट्टेबाजी, जुआ और किसी हार-जीत से जुड़े किसी भी चीज में पैसे लगाने से बचें. नुकसान हो सकता है. निवेश से जुड़े फैसले भी सोच समझकर लें. सकारात्मक कार्यों से लाभ मिलेगा. बच्चों की शिक्षा पर पैसे खर्च होने की उम्मीद है.

रोमांटिक रहेगा दिन

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के जातकों को नौकरी, पढ़ाई, मार्केटिंग, फील्डवर्क और क्रिएटिविटी से जुड़े क्षेत्र में सफलता मिलेगी. ऑफिस में आपके आइडिया की खूब सराहना होगी. प्रतियोगी परीक्षा के लिए दिन अनुकूल रहेगा. मन ऊर्जा से भरा होगा. तला-भुना और मीठे सामान खाने से परहेज करें. प्यार और रिश्तों में मधुरता और इश्क बना रहेगा. आज पूरे दिन रोमांस बरकरार रहेगा. पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. अविवाहित लोगों का शादी के लिए प्रेमिका से बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार राजी हो सकते हैं. परिवार में सुखद समाचार मिल सकता है. बच्चों से जुड़ी हुई कोई खास खुशखबरी मिल सकती है, जिससे माहौल ऊर्जामय हो जाएगा. छोटे पारिवारिक योजनाओं का योग बन सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि सावधान! आज सट्टेबाजी खतरनाक, प्रेमिका से शादी के लिए मान जाएगा परिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP