Scotland announced squad for ICC T20 world cup: स्कॉटलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टूर्मामेंट में स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह खेलने का मौका मिला है.

Share to your loved once


नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. स्कॉटलैंड को बांग्लादेश देश की जगह खेलने का मौका मिला है. रिची बेरिंगटन टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड की कप्तानी करेंगे. 15 सदस्यीय टीम के अलावा टीम के साथ जैस्पर डेविडसन और जैक जार्विस ट्रैवल रिजर्व के तौर पर टीम में जुड़े हैं. वहीं मैकेंजी जोन्स, क्रिस मैकब्राइड, चार्ली टियर नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम में चुने गए हैं.

बता दें कि स्कॉटलैंड की टीम टूर्नामेंट के ग्रुप सी में खेलेगी. इस ग्रुप में स्कॉटलैंड के साथ वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, इटली और नेपाल की टीम है. स्कॉटलैंड के लिए वहीं शेड्यूल रखा गया है जो बांग्लादेश के लिए था. स्कॉटलैंड को अपने सभी लीग मैच भारत में खेलने हैं. टीम को तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेलने हैं. वहीं उसका आखिरी लीग मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड का शेड्यूल

तारीख मुकाबला समय (IST) स्थान (Venue)
07 फरवरी, 2026 स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज दोपहर 3:00 बजे ईडन गार्डन्स, कोलकाता
09 फरवरी, 2026 स्कॉटलैंड बनाम इटली सुबह 11:00 बजे ईडन गार्डन्स, कोलकाता
14 फरवरी, 2026 स्कॉटलैंड बनाम इंग्लैंड दोपहर 3:00 बजे ईडन गार्डन्स, कोलकाता
17 फरवरी, 2026 स्कॉटलैंड बनाम नेपाल शाम 7:00 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

कैसे मिला स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप में मौका

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड ने पहले क्वालीफाय नहीं किया था. यूरोपीयन क्वालीफायर में उसे इटली के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा था, लेकिन किस्मत ऐसी पलटी मारी की फिर से स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का मौका मिल गया. दरअसल बांग्लादेश ने आईसीसी से भारत में खेले जाने वाले अपने मैच की जगह को बदलने की मांग की थी, लेकिन उसे खारीज कर दिया गया. इसकी वजह से बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा और स्कॉटलैंड की एंट्री हुई.

टी20 विश्व कर के लिए स्कॉटलैंड का स्क्वाड-

रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, ज़ैनुल्लाह इहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैकक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलन, जॉर्ज मुन्सी, सफयान शरीफ, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील.

ट्रैवलिंग रिजर्व प्लेयर: जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस.

नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व प्लेयर: मैकेंजी जोन्स, क्रिस मैकब्राइड, चार्ली टियर.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP