मौनी रॉय के बाद मिमी चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी, ऑर्गेनाइजर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

Share to your loved once


Last Updated:

बंगाली अभिनेत्री और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने एक इवेंट में कथित उत्पीड़न के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने ईमेल के जरिए ‘नया गोपालगंज युवक संघ क्लब’ के अधिकारी तन्मय शास्त्री को नामजद किया है. मिमी चक्रवर्ती से पहले मौनी रॉय ने एक पब्लिक इवेंट में बदसलूकी की बात बताई थी. मिमी ओटीटी और फिल्मों में सक्रिय हैं. हाल में उनकी फिल्म ‘क्वीन्स’ का दमदार पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें वे हाथ में बंदूक लिए नजर आ रही हैं. फैंस अब फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

मौनी रॉय के बाद मिमी चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी,  पुलिस में शिकायत दर्जमिमी चक्रवर्ती कई दफा विवादों से घिर चुकी हैं. (फोटो साभार: IANS

नई दिल्ली: हरियाणा के एक इवेंट में मौनी रॉय बदसलूकी का शिकार बनी थीं. अब बंगाली सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी हुई है. उत्तर 24 परगना के बोंगांव में आयोजित एक पब्लिक इवेंट में एक्ट्रेस को कथित तौर पर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. इस मामले में मिमी ने कड़ा रुख अपनाते हुए इवेंट के आयोजक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

मिमी चक्रवर्ती रविवार 25 जनवरी को बोंगांव में नया गोपालगंज युवक संघ क्लब के एक इवेंट में शामिल होने गई थीं. एक्ट्रेस का आरोप है कि वहां उन्हें पब्लिक के सामने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. मिमी ने इस घटना के बाद तुरंत एक्शन लिया और बोंगांव पुलिस स्टेशन में ईमेल के जरिये अपनी शिकायत दर्ज कराई. एक्ट्रेस ने खासतौर से क्लब के अधिकारियों तन्मय शास्त्री को इस मामले में नामजद किया है. पुलिस फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

अभिनय से राजनीति तक का सफर
मिमी चक्रवर्ती बंगाली सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं. उन्होंने 25 से ज्यादा सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है. एक्ट्रेस ने अपने करियर में न केवल सफलता हासिल की, बल्कि राजनीति के मैदान में भी अपनी धाक जमाई. साल 2019 में मिमी चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टिकट पर जादवपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और भाजपा के अनुपम हाजरा को हराकर संसद पहुंचीं. हालांकि, साल 2024 की शुरुआत में उन्होंने एक्टिव राजनीति से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि वे ‘राजनीति के लिए नहीं बनी हैं’.

विवादों अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर एक नजर
मिमी चक्रवर्ती का नाम पिछले कुछ समय से विवादों में भी रहा है. साल 2025 में ईडी ने उन्हें अवैध सट्टेबाजी ऐप की जांच के सिलसिले में समन भेजा था. उन पर ऐप के विज्ञापनों और वित्तीय लेनदेन में शामिल होने का आरोप लगा था. उनकी अगली फिल्म ‘क्वीन्स’ का पोस्टर हाल में जारी हुआ है, जिसमें मिमी हाथ में बंदूक लिए एक दमदार अवतार में नजर आ रही हैं. फैंस बेसब्री से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

मौनी रॉय के बाद मिमी चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP