India 77th Republic Day 2026 Premanand Maharaj became emotional upon seeing Indian soldiers An appeal for society On Republic Day | रिपब्लिक डे पर फौजियों को देख भावुक हुए प्रेमानंद महाराज, प्रार्थना करते हुए समाज से की यह भावुक अपील
Last Updated:
Premanand Maharaj: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे देश में कई कार्यक्रम किए. आज वृंदावन स्थित प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में कुछ सैनिक पहुंचे थे, जिसे देखकर महाराजजी काफी भावुक हो गए और उन्होंने एक समाज से अपील भी की है. प्रेमानंद महाराज ने कहा कि देश की आजादी और संविधान की रक्षा के पीछे हमारे सैनिकों का अतुलनीय योगदान है. आइए वीडियो में देखते हैं महाराजजी ने क्या कहा…

देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वृंदावन स्थित प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिल. इस खास मौके पर भारतीय सेना के जवान जब आश्रम पहुंचे तो पूरे वातावरण में देशभक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम दिखाई दिया. फौजियों को सामने देखकर प्रेमानंद महाराज स्वयं को रोक नहीं पाए और भावुक हो उठे. उन्होंने सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि “सच्चे देशभक्त कभी मृत्यु से नहीं डरते, वे राष्ट्र के लिए अपने प्राण तक न्योछावर करने को सदैव तैयार रहते हैं. साथ ही प्रेमानंद महाराज ने समाज से एक भावुक अपील भी की है.
क्या है वीडियो में?
प्रेमानंद महाराज वीडियो में कहते हैं कि आज हमें आपको देखकर बहुत अच्छा लगा. 26 जनवरी को यहां आकर और आपको देखकर बहुत अच्छा लगा. बाबा फौजियों को देखकर तुरंत भावुक हो जाते हैं और फिर कहते हैं कि हृदय से बहुत अच्छा लगता है. बहुत बड़ी तपस्या कर रहे हैं आप लोग. नमस्कार करते हैं आपको… भारत के सैनिकों को और पूरे भारतवासियों से निवेदन करते हैं कि अगर थोड़ी सी भी राष्ट्र प्रियता है तो हमारे राष्ट्र सैनिकों का आदर कीजिए. इनको एक नौकर मत समझिए… ये राष्ट्र पर बलिदान होने वाले वो गीद हैं, जिनको नमस्कार करना चाहिए. जिनको आदर देना चाहिए.
View this post on Instagram