‘जियोपॉलिटिकल स्टेबलाइजर’: भारत-EU डील को यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष ने बताया गेमचेंजर, पढ़ें Exclusive इंटरव्यू
Last Updated:
भारत और यूरोपीय यूनियन (India EU FTA) के बीच होने जा रही ऐतिहासिक ट्रेड डील को लेकर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने बड़ा बयान दिया है. CNN-News18 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने इसे ‘दुनिया का सबसे बड़ा समझौता’ और ‘जियोपॉलिटिकल स्टेबलाइजर’ बताया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा.एंटोनियो कोस्टा ने यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भारत की कामयाबी दुनिया को और अधिक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाएगी. कोस्टा ने कहा, यह दुनिया का सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होगा. भारत या EU द्वारा साइन किया गया अब तक का सबसे बड़ा एग्रीमेंट… यह सिक्योरिटी, डिफेंस और मोबिलिटी के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है.
क्या है इस डील के मायने?
भारत और EU के बीच होने वाले इस महत्वपूर्ण FTA को डिकोड करते हुए कोस्टा ने कहा कि यह दुनिया के लिए एक मजबूत और इंपॉर्टेंट मैसेज है. उम्मीद है कि यह सौदा स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप को मजबूत करेगा और दोनों पक्षों के बीच सहयोग को गहरा करेगा.