Rafale BS-022 | Republic Day Flypast | Operation Sindoor | Indian Air Force | BS-022 ‘जिंदा’ है! भारत ने उड़ाया वही राफेल, ज‍िसे PAK आर्मी ने मार ग‍िराने का क‍िया था दावा | BS-022 alive India flew same Rafale jet that Pakistani army claimed to shot down

Share to your loved once


Last Updated:

Rafale BS-022: आज पूरी दुनिया के सामने पाकिस्‍तान एक बार फिर झूठा साबित हो गया. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्‍तान ने दावा कि था कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के राफेल BS-022 को मार गिराया था. वहीं, भारत ने राफेल BS-022 को गणतंत्र दिवस समारोह के फ्लाइपास्‍ट में शामिल कर पाकिस्‍तान के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है.

भारत ने उड़ाया वही BS-022 राफेल, ज‍िसे PAK ने क‍िया था मार ग‍िराने का दावा

Rafale BS-022: भारत की सरजमीं से पाकिस्‍तान के झूठ को आज एक बार फिर पूरी दुनिया ने देखा. पाकिस्‍तान ने जिस राफेल को पूरी दुनिया के सामने राख बताया था, आज उसी फाइटर जेट ने 77वें गणतंत्र दिवस की परेड में उड़ान भरकर यह बता दिया कि उसमें अभी कितनी आग बाकी है. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्‍तान ने झूठा दावा किया था कि उसने भारतीय वायुसेना के राफेल फाइटर जेट BS-022 को मार गिराया था. वहीं, पाकिस्‍तान के इस झूठे दावे की पोल तब खुल गई, जब राफेल फाइटर जेट BS-022 गणतंत्र दिवस समारोह में आयोज‍ित होने वाली फ्लाईपास्‍ट में शामिल हुआ और अपने ताकत का लोहा पूरी दुनिया के सामने पेश किया.

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस पर हुए ग्रैंड फिनाले फ्लाईपास्ट में कुल 29 एयरक्राफ्ट शामिल हुए थे. इन 29 एयरक्राफ्ट में  16 फाइटर जेट, 4 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 9 हेलिकॉप्टर शामिल थे. लेकिन, इस फ्लाईपास्‍ट में सबसे ज्यादा चर्चा की राफेल BS-022 रही. भारतीय वायुसेना द्वारा जारी वीडियो में यह जेट पूरी ताकत से आसमान को चीरता हुआ नजर आया. उल्‍लेखनीय है कि पाकिस्तानी ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद दावा किया था कि भारत के कुछ राफेल जेट, यहां तक कि S-400 एयर डिफेंस सिस्टम तक बर्बाद कर दिए गए. भारत ने उस समय भी इन दावों को खारिज किया था. अब राफेल BS-022 की इस उड़ान ने पाकिस्‍तान के गाल में सच का जोरदार तमाचा मारा है.

वज्रांग फार्मेशन देख खड़े हुए दर्शकों के रोंगेटे

फ्लाईपास्ट के दौरान कई खास फॉर्मेशन दिखाई गईं, जिसमें सिंदूर फॉर्मेशन सबसे खास रही. इसमें दो राफेल, दो मिग-29, दो सुखोई-30 और एक जैगुआर शामिल थे. यह फॉर्मेशन भारतीय वायुसेना की उस भूमिका को समर्पित थी, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई गई थी. इस दौरान, ‘वज्रांग फॉर्मेशन’ भी पेश किया गया, जिसमें छह राफेल जेट शामिल थे. यह प्रदर्शन वायुसेना की रणनीतिक और ऑपरेशनल क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन माना गया. सबसे रोमांचक पल तब आया जब एक राफेल जेट ने करीब 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरी और फिर मशहूर वर्टिकल चार्जी एक्‍सरसाइज की.

पहलगाम के हमले का भारत ने लिया था बदला

इसमें जेट पहले तेजी से नीचे की ओर आता है, फिर अचानक सीधी चढ़ाई लेकर हवा में कई रोल करता है. यह पायलट की कुशलता और फाइटर एयरक्राफ्ट की ताकत दोनों को दर्शाता है. ऑपरेशन सिंदूर भारत ने पिछले साल पहलगाम हमले के बाद शुरू किया था, जिसमें 26 नागरिकों की मौत हुई थी. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में आतंक से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया, जबकि भारत ने अपने मिलिट्री रिसोर्सेज को सुरक्षित बताया था.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

homenation

भारत ने उड़ाया वही BS-022 राफेल, ज‍िसे PAK ने क‍िया था मार ग‍िराने का दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP