जया बच्चन की ‘राजनीति’ पर राजीव शुक्ला का बेबाक बयान, रेखा से की तुलना- ‘रत्ती भर भी बर्दाश्त नहीं’
Last Updated:
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने बताया कि जया बच्चन संसद में बेहद अनुशासित और मुखर हैं. वे गलत बात पर मंत्रियों तक को डांटने से नहीं हिचकतीं. फिल्मी सितारों में उनकी मौजूदगी का रिकॉर्ड सबसे बेहतर है. इसके उलट, रेखा को फुल राजनीतिज्ञ नहीं माना. रेखा सेशन में सिर्फ एक बार आती थीं और उन्होंने सांसद के रूप में मिलने वाले बंगले या फंड जैसी सुविधाएं भी नहीं लीं. साथ ही, उन्होंने जया प्रदा की मेहनत की सराहना की और सचिन तेंदुलकर व लता मंगेशकर का भी जिक्र किया.
जया बच्चन-रेखा के बीच हुई तुलना.नई दिल्ली: क्रिकेट की तरह राजनीति से भी सिनेमा का रिश्ता पुराना है. अब कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने राजनीति-सिनेमा के नजदीकियों पर खुलकर बात की. उन्होंने जया बच्चन और रेखा के बर्ताव पर बेबाक बयान देते हुए उनके बीच तुलना की. उन्होंने जया बच्चन के कड़े अनुशासन और रेखा की राजनीति से दूरी पर दिलचस्प खुलासे किए.
राजीव शुक्ला ने एएनआई पॉडकास्ट में कहा, ‘जया बच्चन संसद में अपने कड़े और अनुशासित बर्ताव के लिए मशहूर हैं. उन्होंने बताया कि जया बच्चन बेपरवाही रत्ती भर भी बर्दाश्त नहीं करती हैं. वे जरूरत पड़ने पर मंत्रियों और यहां तक कि सदन के चेयरमैन को भी टोकने या डांटने से नहीं हिचकतीं. फिल्मी सितारों में संसद में उनकी मौजूदगी का रिकॉर्ड सबसे शानदार है. वे हर सेशन में गंभीरता से हिस्सा लेती हैं और बहसों में एक्टिव रहती हैं.
रेखा को ‘राजनीतिज्ञ’ नहीं मानते राजीव शुक्ला
जया बच्चन के उलट राजीव शुक्ला ने रेखा के राजनीतिक सफर को काफी अलग बताया. सांसद राजीव शुक्ला उन्हें पूरी तरह ‘राजनीतिज्ञ’ नहीं मानते. रेखा हर सेशन में केवल एक बार आती थीं. उन्होंने कार्यकाल खत्म होने के बाद एक्टिव पॉलिटिक्स से दूरी बना ली. राजीव शुक्ला ने रेखा, सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर जैसे दिग्गजों की तारीफ करते हुए बताया कि इन हस्तियों ने सांसद के तौर पर मिलने वाली सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं लिया. उन्होंने जया प्रदा का भी जिक्र किया और कहा कि वे पूरी तरह से राजनीतिज्ञ बन चुकी हैं और लगातार मेहनत कर रही हैं.
जया बच्चन से रेखा की तुलना
जया बच्चन समाजवादी पार्टी की एक अहम सदस्य हैं. वे सीधे तौर पर पार्टी की विचारधारा से जुड़ी हैं, जबकि रेखा राष्ट्रपति द्वारा नॉमिनेटेड सदस्य थीं. उनका किसी विशेष दल से औपचारिक जुड़ाव नहीं था. जया साल 2004 से राजनीति में एक्टिव हैं. वे फिलहाल अपना 5वां कार्यकाल पूरा कर रही हैं. वहीं, रेखा का सिर्फ एक कार्यकाल (2012-2018) रहा है. इसके बाद, वे एक्टिव राजनीति से दूर हो गईं.
फिल्मी सफर भी शानदार
हिंदी सिनेमा में जया बच्चन ने 70 के दशक में अपनी सहज मुस्कान और ‘गर्ल-नेक्स्ट-डोर’ वाली इमेज से पहचान बनाई. उन्होंने ‘गुड्डी’, ‘अभिमान’ और ‘कोशिश’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से संजीदा कला का परिचय दिया. दूसरी ओर, रेखा का करियर एक अद्भुत ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी है. उन्होंने शुरुआती स्ट्रगल के बाद ‘उमराव जान’, ‘खूबसूरत’ और ‘सिलसिला’ जैसी फिल्मों के जरिए खुद को एक रहस्यमयी और बेहद प्रभावशाली ‘दिवा’ के रूप में स्थापित किया.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें