पैसे दिए हैं तो खरीद लिए हो? मौनी रॉय से छेड़खानी पर भड़का हरियाणवी प्रोड्यूसर, बोला- मैं करूंगा सबका हिसाब
Last Updated:
Mauni Roy Karnal Dispute: करनाल में शादी समारोह के दौरान एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ हुई बदसलूकी पर सिंगर फैजलपुरिया पर फायरिंग कराने वाले दीपक नांगल खुलेआम चेतावनी दी है. उन्होंने इंस्टा पोस्ट पर आरोपियों को धमकी देते हुए हरियाणा सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अगर एक्शन नहीं लेतेी है तो मैं सभी का हिसाब करूंगा.
करनाल में अभिनेत्री मौनी से छेड़खानी पर दीपक नांदल की खुली चेतावनी.Mauni Roy Karnal Dispute: बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) के साथ करनाल में बदसलूकी का मामला बढ़ता जा रहा है. एक शादी समारोह में परफॉरमेंस देने पहुंचीं एक्ट्रेस के साथ हुई इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया. रॉय ने इस घटना के बाद स्टेज से ही निकल गई थीं, उनकी डेयरिंग की सभी ने शाबाशी भी दी. लेकिन, इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है. सिंगर फैजलपुरिया पर फायरिंग करवाने के आरोपों से चर्चा में आए दीपक नांदल (Deepak Nandal) ने इसमें एंट्री मारी है. उन्होंने एक इंस्टा पोस्ट करके आरोपियों को खुलेआम धमकी दे दी है. उन्होंने कहा कि सरकार उन आरोपियों को सबक नहीं सिखाती है, तो मैं सभी का हिसाब करूंगा.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. करनाल में एक हाई-प्रोफाइल शादी समारोह के दौरान मौनी रॉय परफॉर्म कर रही थीं. आरोप है कि परफॉरमेंस के दौरान दो बुजुर्ग व्यक्तियों ने अभिनेत्री के साथ बदतमीजी और उत्पीड़न (Harassment) करने की कोशिश की. हालांकि, मौनी रॉय ने इसका जवाब तुरंत दिया और वहां से निकल पड़ीं.
पैसे दिए हैं तो क्या खरीद लिया?
इस घटना की जानकारी मिलते ही दीपक नांदल का गुस्सा फूट गया. दीपक मशहूर हरियाणवी प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने तुरंत अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया. दीपक ने लिखा, ‘मैंने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखी जिसमें मौनी रॉय जी के साथ दो बुजुर्गों द्वारा हैरेसमेंट की गई. मैंने इस इंडस्ट्री में 10 साल काम किया है, हमने हरियाणा का नाम और हरियाणवी इंडस्ट्री को बहुत मेहनत से यहां तक पहुंचाया है. इस तरीके के घटिया किस्म के लोग महिलाओं के साथ उत्पीड़न कर रहे हैं. कोई मुंबई से उठकर यहां बदतमीजी सहने नहीं आया है. तुमने पैसे दिए तो क्या उन्हें खरीद लिया?’
इनका हिसाब मैं करूंगा
दीपक नांदल ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा है कि हरियाणा सरकार से अपील करता हूं कि उन सभी आरोपियों पर कार्रवाई करें. वरना में उनका हिसाब करूंगा. दरअसल, उन्होंने सरकार और प्रशासन को एक तरह का अल्टीमेटम देते हुए लिखा, ‘मैं हरियाणा सरकार से अनुरोध करता हूं कि ऐसे आदमियों के साथ सख्त कार्रवाई की जाए. नहीं तो मेरे पास इनकी पूरी डिटेल आ गई है, इनका हिसाब मैं खुद करूंगा.’
फैजलपुरिया फायरिंग मामले से जुड़े हैं तार
दीपक नांदल का यह बयान इसलिए भी ज्यादा गंभीर माना जा रहा है क्योंकि उनका नाम पहले भी विवादों में रह चुका है. हाल ही में मशहूर सिंगर फैजलपुरिया पर हुई फायरिंग की घटना में भी दीपक नांदल का नाम सुर्खियों में आया था. ऐसे में, ‘हिसाब मैं करूंगा’ वाली धमकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
About the Author
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें