प्याज का पराठा रेसिपी हैदराबाद में लोकप्रियता और बनाने की आसान विधि.

Share to your loved once


Last Updated:

Pyaaz Ka Parantha: सुनहरे, मसालेदार और कुरकुरे—ये प्याज पराठे हर सुबह को खास बना देते हैं. बारीक कटे प्याज, ताजी हरी मिर्च और देसी मसालों का शानदार मिश्रण जब नरम आटे में भरकर तवे पर सेंका जाता है, तो हर निवाले में स्वाद और खुशबू का धमाका होता है. चाहे ताज़ा दही हो या मक्खन की डली, ये पराठे आपका दिन ऊर्जा और स्वाद से भर देंगे.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद. प्याज का पराठा उत्तर भारत का एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट नाश्ता है, गांव जैसे क्षेत्रों में तो सुबह के समय ताजे पराठों की खुशबू ही अलग होती है, लेकिन अब इसे हैदराबाद जैसी हाई-टेक सिटी में रहने वाले लोग भी पसंद करने लगे हैं. प्याज का पराठा न केवल बनाने में सरल है, बल्कि यह स्वाद और पोषण का एक बेहतरीन मेल भी है. बारीक कटे प्याज, ताजी हरी मिर्च और देसी मसालों का मिश्रण जब गेहूं के आटे की परतों के बीच पकता है, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

2 कप गेहूं का आटा
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच तेल और आवश्यकतानुसार पानी
2 बड़े बारीक कटे प्याज
2–3 बारीक कटी हरी मिर्च
1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक
मुट्ठी भर कटा हरा धनिया
आधा चम्मच अजवाइन
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच अमचूर पाउडर
शुद्ध देसी घी या रिफाइंड तेल
इसे बनाने की विधि

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें, इसमें नमक और 1 छोटा चम्मच तेल डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को नरम और लचीला गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा न बहुत सख्त हो और न ही बहुत गीला, आटे को ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें, इससे पराठे नरम बनते हैं. एक कटोरे में बारीक कटे प्याज लें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सभी सूखे मसाले—अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर मिलाएं. नमक तभी मिलाएं जब आप पराठे बेलने जा रहे हों, वरना प्याज पानी छोड़ देगा और बेलने में कठिनाई होगी.

आटे की मध्यम आकार की लोइयां बना लें, एक लोई को थोड़ा बेलें और उसके बीच में 2 चम्मच प्याज का मिश्रण रखें अब किनारों को उठाकर बीच में लाएं और पोटली की तरह बंद कर दें. इसे सूखे आटे की मदद से हल्के हाथों से गोल बेल लें. तवे को मध्यम आंच पर गरम करें. बेले हुए पराठे को तवे पर रखें, जब एक तरफ हल्के बुलबुले आने लगें, तो इसे पलट दें. अब दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक दबा-दबाकर सेकें. तैयार गरमागरम प्याज पराठे को ताजे दही, आम के अचार या मक्खन की एक डली के साथ परोसें.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

homelifestyle

प्याज पराठे जो बनाएं दिन शानदार! बेहद आसान है इसकी रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP