कौन हैं बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ? UGC एक्ट और शंकराचार्य मामले पर नाराज होकर दे दिया इस्तीफा – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

Alankar Agnihotri: बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ADM अलंकार अग्निहोत्री ने इस्ताफा देकर चौंका दिया है. उनका इस्तीफा वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि वह यूजीसी के इक्वलिटी एक्ट और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई से नाराज हैं.

कौन हैं बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ? UGC एक्ट मामले पर नाराज हो दे दिया इस्तीफाAlankar Agnihotri: एडीएम अलंकार अग्निहोत्री के रहने वाले हैं.

Alankar Agnihotri: बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट (ADM) अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि वह यूजीसी के इक्वलिटी एक्ट और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ हुई प्रशासनिक कार्रवाई से वह नाराज हैं. उन्होंने इस्तीफे से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर इसको लेकर फेसबुक पर पोस्ट लिखा था. अब उनका इस्तीफा भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अलंकार अग्निहोत्री के नाम से जो लेटर वायरल हो रहा है इसे राज्यपाल, मुख्य चुनाव आयुक्त और राज्य चुनाव आयुक्त को भेजा गया है. इसमे माघ मेले में शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से स्थानीय प्रशासन द्वारा मारपीट करने और यूजीसी रेगुलेशन्स 2026 का जिक्र करते हुए यूपी पीसीएस सेवा से इस्तीफा देने की बात कही गई है. आइए जानते हैं पीसीएस अधिकारी एडीएम अलंकार अग्निहोत्री के बारे में.

कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री?

अलंकार अग्निहोत्री मौजूदा समय में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट हैं. वह यूपी पीसीएस 2019 बैच के अधिकारी हैं. उन्होंने आईआईटी बीएचयू से बीटेक और फिर एलएलबी की डिग्री ली है. अग्निहोत्री मूलत: कानपुर के रहने वाले हैं.

अग्निहोत्री ने इस्तीफे में क्या लिखा?

अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे में लिख है, “मैं अलंकार अग्निहोत्री वर्तमान में उत्तर प्रदेश प्रांतीय सेवा में 2019 बैच का राजपत्रित अधिकारी हूं. वर्तमान में सिटी मजिस्ट्रेट, बरेली के रूप में जनपद बरेली में अपनी सेवाएं दे रहा हूं. यह भी आपके संज्ञान में लाना चाहता हूँ कि अखिल भारतीय हिन्दू विश्वविद्यालय के अन्तर्गत IIT BHU से B.Tech की उपाधि अर्जित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. जिसके लिए मैं भारत रत्न महामना मदनमोहन मालवीय का जीवनभर आभारी रहूंगा. उनके स्वप्न के आधार पर जिस प्रकार से उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की, उसी से प्रेरणा लेकर काशी और वीरभूमि हनुमान जी के ध्यान में रखकर आगे अपने भाव व्यक्त कर रहा हूं.

इन जिलों में रह चुके हैं एसडीएम

अलंकार अग्निहोत्री बरेली सिटी मजिस्ट्रेट से पहले कई जिलों में डिप्टी कलेक्टर रह चुके हैं. जिसमें उन्नाव, बलरामपुर, एटा शामिल हैं. इसके अलावा वह लखनऊ में असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर के पद पर भी काम कर चुके हैं.

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

homecareer

कौन हैं बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ? UGC एक्ट मामले पर नाराज हो दे दिया इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP