Sanju Samson: संजू सैमसन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ओपनिंग करते हुए T20 करियर पर लगा ऐसा ‘दाग’, जो कभी नहीं मिटेगा

Share to your loved once


Last Updated:

Sanju Samson Embarrassing Record: गुवाहाटी टी20 में संजू सैमसन पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. ओपनिंग करने आए सैमसन को मैट हेनरी ने क्लीन बोल्ड कर दिया. इसी के साथ उनके नाम पारी की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. सैमसन से पहले ऐसा तीन भारतीय बल्लेबाजों के साथ हुआ है. केएल राहुल, पृथ्वी शॉ और रोहित शर्मा.

सैमसन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, T20 करियर पर लगा ऐसा 'दाग', जो कभी नहीं मिटेगासंजू सैमसन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया जबरदस्त फॉर्म में है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत ने लगातार तीन मैच जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. भारतीय बल्लेबाज धमाल मचा रहे हैं, लेकिन संजू सैमसन के फ्लॉप शो ने आईसीसी टूर्नामेंट से पहले टेंशन खड़ी कर दी है. टी20 वर्ल्ड कप में बतौर ओपनर के रूप में चुने गए सैमसन का बल्ला तीनों ही मुकाबलों में नहीं चला. पहले दो मुकाबलों में सस्ते में आउट हुए तो उम्मीद थी गुवाहाटी में अच्छी पारी खेलेंगे, लेकिन यहां तो उनका खाता ही नहीं खुला. सैमसन पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जिससे टी20 करियर पर एक ऐसा दाग भी लग गया जो कभी नहीं मिटने वाला.

पहली ही गेंद पर हुए बोल्ड
154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए. सैमसन ने पहली गेंद खेलने के लिए खुद को तैयार किया. सामने थे मैट हेनरी. हेनरी ने एक लेंथ गेंद फेंकी, जो गिल्लियां बिखेरती हुई निकल गई. इसी के साथ सैमसन गोल्डन डक हो गए. इससे पहले दो मुकाबलों में कुल 16 रन ही बना पाए. पहले मुकाबले में 10 रन तो दूसरे में सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने.

संजू सैमसन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

सैमसन ने टी20 मैच में पारी की पहली गेंद पर आउट होने का अनचाहा और शर्मनाक रिकॉर्ड नाम कर लिया. वह इसका शिकार होने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं. सैमसन से पहले टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, पृथ्वी शॉ और इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ भी ऐसा हो चुका है. सबसे पहले 2016 में केएल राहुल के साथ ऐसा हुआ था. 2021 में पृथ्वी शॉ और 2022 में रोहित शर्मा न चाहते हुए भी इस लिस्ट से जुड़ गए.

T20I पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज
केएल राहुल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे 2016
पृथ्वी शॉ बनाम श्रीलंका कोलंबो, आरपीएस 2021
रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज, बैसटेरे 2022
संजू सैमसन बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026

संजू सैमसन का 2025 से अब तक का फॉर्म काफी खराब रहा है. उन्होंने 9 पारियों में सिर्फ 104 रन बनाए हैं, उनका औसत 11.55 रहा है और उनका सबसे बड़ा स्कोर 37 रन है. इन 9 पारियों में वह सिर्फ एक बार ही पावरप्ले तक टिक पाए हैं. अब तिलक वर्मा चोट से उबरकर वापसी के लिए तैयार हैं और ईशान किशन भी अच्छी फॉर्म में हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने संजू सैमसन और ईशान किशन में से किसी एक को चुनने की चुनौती है. मौजूदा हालात को देखते हुए शानदार वापसी करने वाले ईशान किशन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. बचे दो मुकाबलों में सैमसन ने रन नहीं बनाए तो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में बेंच पर बैठना पड़ सकता है. ईशान किशन को मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा के ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में मौका दे सकते हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

सैमसन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, T20 करियर पर लगा ऐसा ‘दाग’, जो कभी नहीं मिटेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP