Aaj Ka Mesh Rashifal : गुस्सा बिगाड़ेगा आज मेष राशि का बना बनाया काम, सूर्यदेव को चढ़ाएं जल, विवादों का अंत होगा – Uttar Pradesh News
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 26 January 2026 : मेष राशि के लिए आज चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे. ये भाव सुख और संपत्ति में वृद्धि करेगा. विवादों का अंत होगा. शांति आएगी. गुस्सा की वजह से लाभ के योग हानि में बदल जाएंगे. इससे तगड़ा आर्थिक नुकसान होगा. आज शुभ मुहूर्त 12.12 मिनट से 12.55 मिनट तक रहेगा. इसमें किया गया कोई भी काम चिरकाल तक लाभ देगा. सीने और पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. रियल स्टेट से जुड़े कामों में वृद्धि होगी. नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 26 January 2026 (आज का मेष राशिफल) मिर्जापुर. आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. तिथि अष्टमी और नक्षत्र शून्य है. पक्ष शुक्ल है और योग साध्य है. सूर्योदय सुबह 7.12 पर और सूर्यास्त 5.55 पर होगा. अभिजीत मुहूर्त 12.12 मिनट से 12.55 मिनट तक रहेगा. इसमें किया गया कोई भी काम चिरकाल तक लाभ प्रदान करेगा. अशुभ समय राहुकाल 8.32 से 9.53 तक रहेगा. यह समय सबसे ज्यादा हानिकारक होता है. कोई नया काम नहीं करें. आज दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा. मेष राशि के लिए आज का दिन परिवारिक जिम्मेदारी और सामाजिक कार्यों में बीत जाएगा. प्रशासनिक और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि, सीने और पेट से जुड़ी हुई दिक्कत हो सकती है. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल है.
मेष राशि के लिए आज मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा. सीने और पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. ठंडी चीजों से परहेज करें. गर्म पानी और हल्का भोजन लें, इससे पाचन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होंगी. योग और प्राणायाम नियमित करें. सुबह उठकर टहलें. सरकारी, प्रशासनिक व अन्य क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए विशेष दिन है. कार्यस्थल पर पहचान और सम्मान दोनों मिलेगा. घर से जुड़े व्यवसाय व रियल स्टेट से जुड़े कामों में वृद्धि होगी. नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी और काम में वृद्धि होगा.
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए आज शुभ अंक 4 और भाग्यांक 7 है. शुभ रंग केसरिया, हरा और सफेद रहेगा. शुभ दिशा उत्तर होगी. उपाय के तौर के सूर्यदेव को जल अर्पित करें और प्रार्थना करें. सूर्य को फल और जल अर्पित करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
आज आएंगे मेहमान
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज प्यार और रिश्ते प्रेमपूर्ण रहेंगे. पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. पुराने मतभेद खत्म होने की उम्मीद है. घर, वाहन और संपत्ति खरीद सकते हैं. रुके हुए घरेलू काम पूरे होंगे. पारिवारिक माहौल सुखमय होगा. घर में मेहमान का आगमन हो सकता है. किसी छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, इससे परिवार के सदस्यों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें