Abhishek Sharma Yuvraj Singh Record: 11 गेंदों में 50 ठोकेंगे अभिषेक! ‘गुरु’ युवराज सिंह का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर इस विस्फोटक बल्लेबाज की नजर
Last Updated:
Abhishek Sharma on Yuvraj Singh Record break possibility: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में युवराज सिंह का महारिकॉर्ड तोड़ने से चंद कदम दूर रह गए. उन्होंने 14 गेंदों में अर्धशतक ठोका, जो भारत के लिए इस फॉर्मेट में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड है. युवराज इस मामले में नंबर-1 पर हैं, जिन्होंने 12 गेंदों में ये कारनामा कर इतिहास रचा था.
युवराज सिंह के वर्ल्ड रिकॉर्ड को लेकर क्या बोले अभिषेक शर्मानई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिला. मात्र 20 गेंदों में 68 रन की पारी खेलकर उन्होंने भारत को 10 ओवर में ही 154 रन का लक्ष्य हासिल करा दिया. बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अभिषेक शर्मा चौके-छक्कों की बरसात करते हुए 340 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो किसी भारतीय की ओर से दूसरा सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक था. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक (फुल मेंबर देशों में) युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में यह कारनामा किया था. मुकाबला खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा ने युवराज के इस रिकॉर्ड पर बात की. उन्होंने कहा कि यह नामुमकिन से कहीं ज्यादा है, लेकिन कोई भी बल्लेबाज इसे ध्वस्त कर सकता है.
अभिषेक ने कहा, ‘युवराज सिंह का सबसे तेज टी20 अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी नामुमकिन से ज्यादा है, लेकिन फिर भी, आप कभी नहीं जानते. कोई भी बल्लेबाज ऐसा कर सकता है. मुझे लगता है कि इस सीरीज में सभी बल्लेबाज बहुत अच्छा खेल रहे हैं. आगे भी यह सीरीज मजेदार होने वाली है.’ अभिषेक के इस बयान से साफ है कि अगले मुकाबलों में उनका फोकस इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर जरूर होगा. जिस अंदाज में अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी करते हैं, उसे देखते हुए यह संभव भी लगता है.
युवराज सिंह के रिकॉर्ड को लेकर क्या बोले अभिषेक शर्मा
युवराज सिंह का आया रिएक्शन
अभिषेक शर्मा की इस तूफानी फिफ्टी के बाद युवराज सिंह ने एक एक्स पोस्ट किया. उन्होंने अभिषेक की पावरफुल बल्लेबाजी की तारीफ की और कहा कि अभी भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना पाए. युवराज ने लिखा, ‘फिर भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना पाए, है ना? बहुत बढ़िया खेले – ऐसे ही अच्छा खेलते रहो!’