SA20 Kavya Maran Sunrisers Eastern became champions: SA20 के फाइनल में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न ने प्रीटोरिया कैपिटल्स को हराकर खिताब ने अपने नाम किया.

Share to your loved once


Last Updated:

Kavya Maran Sunrisers win SA20 Final: SA20 के फाइनल में काव्य मारन की मालिकाना हक वाली सनराइजर्स ईस्टर्न ने कमाल का खेल दिखाते हुए टूर्नामेंट में तीसरी बार खिताब को अपने नाम किया. फाइनल में उसका सामना प्रीटोरिया कैपिटल्स से हुआ. इस खिताबी मैच में सनराइजर्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की.

SA20 में तीसरी बार चैंपियन बनी काव्या मारन की टीम, फाइनल में कैपिटल्स को हरायासनराइजर्स ईस्टर्न ने जीता SA20 का खिताब

नई दिल्ली: SA20 के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न ने प्रीटोरिया कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब को अपने नाम किया. इस मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न की टीम ने टॉस जीतने के बाद कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रीटोरिया कैपिटल्स ने डेवाल्ड ब्रेविस की शतकीय पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट पर सिर्फ 158 रन का स्कोर खड़ा पाई. इसके जवाब में सनराइजर्स ने 4 गेंद रहते 162 रन बनाकर खिताबी मुकाबले को अपने नाम कर लिया.

खिताबी मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स के लिए मैथ्यू ब्रीत्जके और ट्रिस्टन स्टब्स ने कमाल की बल्लेबाजी की. बल्लेबाजी में सनराइजर्स की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी. टीम ने सिर्फ पांच रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था. देखते ही देखते सनराइजर्स के 48 रन के स्कोर पर 4 विकेट हो गए, लेकिन इसके बाद मैथ्यू ब्रीत्जके और स्टब्स ने टीम के लिए ऐसा खूंटा गाड़ा कि कैपिटल्स के गेंदबाज पस्त हो गए.

मैथ्यू ब्रीत्जके और स्टब्स ने लगाई फिफ्टी

फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स के लिए मैथ्यू ब्रीत्जके और स्टब्स ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. मैथ्यू ब्रीत्जके तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में नाबाद 68 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए. वहीं स्टब्स की बात करें तो वे 41 गेंद में 63 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पार में स्टब्स ने 2 चौके और 4 छक्के लगाए. इस तरह इन दोनों ने नाबाद रहते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई.

कैपिटल्स ने सिर्फ ब्रेविस ने किया कमाल

खिताबी में मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस को छोड़कर प्रीटोरिया कैपिटल्स की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. ब्रेविस ने टीम के लिए 56 गेंद में 101 रनों की पारी खेली. ब्रेविस फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग के फाइनल में शतक जड़ने वाले दुनीया के सबसे युवा बल्लेबाज भी बने, लेकिन दिक्कत ये हुई कि ब्रेविस के अलावा और कोई भी बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा सके. यही कारण है कि फाइनल मैच में प्रीटोरिया कैपटिल्स की टीम सिर्फ 158 रन ही बना पाई थी.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

SA20 में तीसरी बार चैंपियन बनी काव्या मारन की टीम, फाइनल में कैपिटल्स को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP