5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री; यहां देखें पद्म पुरस्कार पाने वाले 131 नायकों की पूरी लिस्ट

Share to your loved once


नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार 2026’ का ऐलान कर दिया गया है. राष्ट्रपति ने इस वर्ष कला, समाज सेवा, विज्ञान और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में ‘असाधारण और विशिष्ट सेवा’ के लिए कुल 131 विभूतियों को सम्मानित करने की मंजूरी दी है. इस साल की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. अभ‍िनेता धर्मेंद्र, केरल के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीएस अच्‍युतानंदन समेत 5 हस्‍त‍ियों को पद्म व‍िभूषण से नवाजा गया है तो रोह‍ित शर्मा को पद्म श्री मिला है. खास बात यह है कि इन ‘पद्म वीरों’ में 19 महिलाएं, 6 विदेशी/एनआरआई और 16 ऐसी हस्तियां शामिल हैं जिन्हें मरणोपरांत यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जा रहा है. ये पुरस्कार हर साल मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किए जाते हैं.

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है, जिसे तीन श्रेणियों में दिया जाता है, जैसे पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. ये पुरस्कार विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे कला, समाज सेवा, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि.

‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है. ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जो आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित होते हैं.

PADMA AWARDS 2026 FULL LIST:

पद्म व‍िभूषण अवॉर्ड 2026
1. धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत), कला, महाराष्ट्र
2. के. टी. थॉमस, सार्वजनिक मामले, केरल
3. एन. राजम, कला, उत्तर प्रदेश
4. पी. नारायणन, साहित्य एवं शिक्षा, केरल
5. वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, केरल

पद्म भूषण अवॉर्ड 2026
6. अलका याग्निक, कला, महाराष्ट्र
7. भगत सिंह कोश्यारी, सार्वजनिक मामले, उत्तराखंड
8. कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, चिकित्सा, तमिलनाडु
9. ममूटी, कला, केरल
10. डॉ. नोरी दत्तात्रेय, चिकित्सा, संयुक्त राज्य अमेरिका
11. पीयूष पांडे (मरणोपरांत), कला, महाराष्ट्र
12. एस. के. एम. माइलानंदन, सामाजिक कार्य, तमिलनाडु
13. शतावधानी आर. गणेश, कला, कर्नाटक
14. शिबू सोरेन (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, झारखंड
15. उदय कोटक, व्यापार और उद्योग, महाराष्ट्र
16. वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, दिल्ली
17. वेल्लापल्ली नटेसन, सार्वजनिक मामले, केरल
18. विजय अमृतराज, खेल, संयुक्त राज्य अमेरिका

पद्म श्री अवॉर्ड 2026
19. ए. ई. मुथुनायगम,विज्ञान और इंजीनियरिंग,केरल
20. अनिल कुमार रस्तोगी,कला,उत्तर प्रदेश
21. अंके गौड़ा एम.,सामाजिक कार्य,कर्नाटक
22. आर्मिडा फर्नांडीज,चिकित्सा,महाराष्ट्र
23. अरविंद वैद्य,कला,गुजरात
24. अशोक खाड़े,व्यापार और उद्योग,महाराष्ट्र
25. अशोक कुमार सिंह,विज्ञान और इंजीनियरिंग,उत्तर प्रदेश
26. अशोक कुमार हलधर,साहित्य एवं शिक्षा,पश्चिम बंगाल
27. बलदेव सिंह,खेल,पंजाब
28. भगवानदास रायकवार,खेल,मध्य प्रदेश
29. भरत सिंह भारती,कला,बिहार
30. भिकल्या लडक्या ढिंडा,कला,महाराष्ट्र
31. विश्व बंधु (मरणोपरांत),कला,बिहार
32. बृज लाल भट्ट,सामाजिक कार्य,जम्मू और कश्मीर
33. बुद्ध रश्मि मणि,अन्य – पुरातत्व,उत्तर प्रदेश
34. डॉ. बुदरी ताती,सामाजिक कार्य,छत्तीसगढ़
35. चंद्रमौली गड्डामनुगु,विज्ञान और इंजीनियरिंग,तेलंगाना
36. चरण हेम्ब्रम,साहित्य एवं शिक्षा,ओडिशा
37. चिरंजी लाल यादव,कला,उत्तर प्रदेश
38. दीपिका रेड्डी,कला,तेलंगाना
39. धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या,कला,गुजरात
40. गद्दे बाबू राजेंद्र प्रसाद,कला,आंध्र प्रदेश
41. गफरुद्दीन मेवाती जोगी,कला,राजस्थान
42. गंभीर सिंह योनज़ोन,साहित्य एवं शिक्षा,पश्चिम बंगाल
43. गरिमेल्ला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत),कला,आंध्र प्रदेश
44. गायत्री बालासुब्रमण्यम और सु रंजनी बालासुब्रमण्यम (युगल)*,कला,तमिलनाडु
45. गोपाल जी त्रिवेदी,विज्ञान और इंजीनियरिंग,बिहार
46. गुडुरु वेंकट राव,चिकित्सा,तेलंगाना
47. एच. वी. हांडे,चिकित्सा,तमिलनाडु
48. हेली वार,सामाजिक कार्य,मेघालय
49. हरि माधव मुखोपाध्याय (मरणोपरांत),कला,पश्चिम बंगाल
50. हरिचरण सैकिया,कला,असम
51. हरमनप्रीत कौर भुल्लर,खेल,पंजाब
52. इंद्रजीत सिंह सिद्धू,सामाजिक कार्य,चंडीगढ़
53. जनार्दन बापूराव बोथे,सामाजिक कार्य,महाराष्ट्र
54. जोगेश देउरी,अन्य – कृषि,असम
55. जूजर वासी,विज्ञान और इंजीनियरिंग,महाराष्ट्र
56. ज्योतिष देबनाथ,कला,पश्चिम बंगाल
57. के. पजनीवेल,खेल,पुडुचेरी
58. के. रामासामी,विज्ञान और इंजीनियरिंग,तमिलनाडु
59. के. विजय कुमार,सिविल सेवा,तमिलनाडु
60. कबींद्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत),सार्वजनिक मामले,असम
61. कैलाश चंद्र पंत,साहित्य एवं शिक्षा,मध्य प्रदेश
62. कलामंडलम विमला मेनन,कला,केरल
63. केवल कृष्ण ठकराल,चिकित्सा,उत्तर प्रदेश
64. खेम राज सुंद्रियाल,कला,हरियाणा
65. कोल्लाकल देवकी अम्मा जी,सामाजिक कार्य,केरल
66. कृष्णमूर्ति बालासुब्रमण्यम,विज्ञान और इंजीनियरिंग,तेलंगाना
67. कुमार बोस,कला,पश्चिम बंगाल
68. कुमारसामी थंगराज,विज्ञान और इंजीनियरिंग,तेलंगाना
69. प्रो. (डॉ.) लार्स-क्रिश्चियन कोच,कला,जर्मनी
70. ल्यूडमिला विक्टोरोव्ना खोखलोवा,साहित्य एवं शिक्षा,रूस
71. माधवन रंगनाथन,कला,महाराष्ट्र
72. मगंती मुरली मोहन,कला,आंध्र प्रदेश
73. महेंद्र कुमार मिश्रा,साहित्य एवं शिक्षा,ओडिशा
74. महेंद्र नाथ रॉय,साहित्य एवं शिक्षा,पश्चिम बंगाल
75. ममिडाला जगदीश कुमार,साहित्य एवं शिक्षा,दिल्ली
76. मंगला कपूर,साहित्य एवं शिक्षा,उत्तर प्रदेश
77. मीर हाजीभाई कासमभाई,कला,गुजरात
78. मोहन नगर,सामाजिक कार्य,मध्य प्रदेश
79. नारायण व्यास,अन्य – पुरातत्व,मध्य प्रदेश
80. नरेश चंद्र देव वर्मा,साहित्य एवं शिक्षा,त्रिपुरा
81. नीलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला,सामाजिक कार्य,गुजरात
82. नूरुद्दीन अहमद,कला,असम
83. ओतुवार थिरुथानी स्वामीनाथन,कला,तमिलनाडु
84. डॉ. पद्मा गुरमेट,चिकित्सा,लद्दाख
85. पालकोंडा विजय आनंद रेड्डी,चिकित्सा,तेलंगाना
86. पोखिला लेखतेपी,कला,असम
87. डॉ. प्रभाकर बासवप्रभु कोरे,साहित्य एवं शिक्षा,कर्नाटक
88. प्रतीक शर्मा,चिकित्सा,संयुक्त राज्य अमेरिका
89. प्रवीण कुमार,खेल,उत्तर प्रदेश
90. प्रेम लाल गौतम,विज्ञान और इंजीनियरिंग,हिमाचल प्रदेश
91. प्रोसेनजीत चटर्जी,कला,पश्चिम बंगाल
92. डॉ. पुण्यमूर्ति नटेसन,चिकित्सा,तमिलनाडु
93. आर. कृष्णन (मरणोपरांत),कला,तमिलनाडु
94. आर. वी. एस. मणि,सिविल सेवा,दिल्ली
95. रबीलाल टुडू,साहित्य एवं शिक्षा,पश्चिम बंगाल
96. रघुपत सिंह (मरणोपरांत),अन्य – कृषि,उत्तर प्रदेश
97. रघुवीर तुकाराम खेड़कर,कला,महाराष्ट्र
98. राजस्थपति कालियाप्पा गाउंडर,कला,तमिलनाडु
99. राजेंद्र प्रसाद,चिकित्सा,उत्तर प्रदेश
100. रामा रेड्डी मामिड़ी (मरणोपरांत),अन्य – पशुपालन,तेलंगाना
101. राममूर्ति धर,अन्य – रेडियो प्रसारण,दिल्ली
102. रामचंद्र गोडबोले और सु सुनीता गोडबोले (युगल)*,चिकित्सा,छत्तीसगढ़
103. रतिलाल बोरीसागर,साहित्य एवं शिक्षा,गुजरात
104. रोहित शर्मा,खेल,महाराष्ट्र
105. एस. जी. सुशीलाम्मा,सामाजिक कार्य,कर्नाटक
106. संगयुसांग एस. पोंगनर,कला,नागालैंड
107. संत निरंजन दास,अन्य – आध्यात्मिकता,पंजाब
108. शरत कुमार पात्रा,कला,ओडिशा
109. सरोज मंडल,चिकित्सा,पश्चिम बंगाल
110. सतीश शाह (मरणोपरांत),कला,महाराष्ट्र
111. सत्यनारायण नुवाल,व्यापार और उद्योग,महाराष्ट्र
112. सविता पुनिया,खेल,हरियाणा
113. प्रो. शफी शौक,साहित्य एवं शिक्षा,जम्मू और कश्मीर
114. शशि शेखर वेम्पति,साहित्य एवं शिक्षा,कर्नाटक
115. रंग देवबा लाड,अन्य – कृषि,महाराष्ट्र
116. शुभा वेंकटेश अयंगर,विज्ञान और इंजीनियरिंग,कर्नाटक
117. श्याम सुंदर,चिकित्सा,उत्तर प्रदेश
118. सिमांचल पात्रो,कला,ओडिशा
119. शिवशंकरी,साहित्य एवं शिक्षा,तमिलनाडु
120. डॉ. सुरेश हनागवाड़ी,चिकित्सा,कर्नाटक
121. स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज,सामाजिक कार्य,राजस्थान
122. टी. टी. जगन्नाथन (मरणोपरांत),व्यापार और उद्योग,कर्नाटक
123. तगा राम भील,कला,राजस्थान
124. तरुण भट्टाचार्य,कला,पश्चिम बंगाल
125. टेची गुबिन,सामाजिक कार्य,अरुणाचल प्रदेश
126. तिरुवरुर भक्तवत्सलम,कला,तमिलनाडु
127. तृप्ति मुखर्जी,कला,पश्चिम बंगाल
128. वीझिनाथन कामाकोटी,विज्ञान और इंजीनियरिंग,तमिलनाडु
129. वेम्पति कुटुम्ब शास्त्री,साहित्य एवं शिक्षा,आंध्र प्रदेश
130. व्लादिमीर मेस्तविरीश्विली (मरणोपरांत), खेल, जॉर्जिया
131. युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत), कला, मणिपुर

प्रधानमंत्री मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को पद्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि हमारे देश के लिए उनके बेहतरीन योगदान के लिए सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई. अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी काबिलियत, लगन और सेवा हमारे समाज को और बेहतर बनाती है. यह सम्मान उस कमिटमेंट और काबिलियत की भावना को दिखाता है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP