ind vs nz suryakumar said on aggressive batting: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अजेय बढ़त के बाद टीम इंडिया के कप्तान गदगद हैं.
Last Updated:
Suryakumar Yadav statement: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर हमारी टीम 20 रन के स्कोर 3 विकेट गंवा भी देती तो हमें पता है कि किस तरह का क्रिकेट खेलना है, जैसा गुवाहाटी में खेला गया. सूर्यकुमार यादव इसी तरह का क्रिकेट खेलना चाहते थे.
फॉर्म में लौट गए हैं सूर्यकुमार यादवगुवाहाटी: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीसरे टी20 में भी दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनकी इस शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई. सीरीज पर कब्जा करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वे इसी तरह का आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 14 गेंद में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक और आक्रामक पचासा लगाकर शानदार फॉर्म जारी रखी जिससे भारत ने 10 ओवर में दो विकेट पर 155 रन बनाकर न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया.
मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘हम इसी तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं. हमें पता है कि 20 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद कैसे बल्लेबाजी करनी है. शीर्ष दो-तीन बल्लेबाजों ने मेरा काम आसान कर दिया.’’ भारत ने 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावर-हिटिंग से मैच एकतरफा बना दिया जिसमें अभिषेक ने 20 गेंद में सात चौके और पांच छक्के से नाबाद 68 रन जबकि सूर्यकुमार ने 26 गेंद में छह चौके और तीन छक्के से नाबाद 57 रन बनाए.
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी किया कमाल
स्पिनर रवि बिश्नोई (दो विकेट) ने अनुभवी जसप्रीत बुमराह (तीन विकेट) और हार्दिक पंड्या (दो विकेट) के साथ मिलकर शानदार गेंदबाजी करते हुए वापसी की जिससे भारतीय टीम ने अनुशासित गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन के कम स्कोर पर रोक दिया. सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘बिश्नोई की योजना स्पष्ट है. उसे अपनी ताकत पता है. उसे पता है कि कब कैसी गेंदबाजी करनी है. वरुण चक्रवर्ती को अच्छा आराम मिला. ’’
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, ‘‘ हमारे लिए काफी मुश्किल था. स्कोरबोर्ड पर हमारे पास अधिक रन नहीं थे. यह एक अच्छा विकेट था और आउटफ़ील्ड काफी तेज थी. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी की और हमें पावरप्ले में दबाव में डाला. यह 180-190 रन वाला विकेट था. हम विश्व कप के लिए तैयारी पर ध्यान दे रहे हैं. हम खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देने का प्रयास कर रहे हैं. ’’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें