इंतकाम का खौफनाक इंजेक्शन: प्यार में नाकाम महिला ने प्रेमी की डॉक्टर पत्नी को दी दर्दनाक सजा, बाल-बाल बची जान

Share to your loved once


Last Updated:

Crime News Today: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में इंतकाम की खौफनाक साजिश सामने आई है. एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की डॉक्टर पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसे HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन लगवा दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी वसुंधरा और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है. नर्स ने अस्पताल से रिसर्च के बहाने संक्रमित खून चुराया था. फिलहाल पीड़ित डॉक्टर खतरे से बाहर हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इंतकाम का इंजेक्शन'; प्रेमी की डॉक्टर पत्नी को दी खौफनाक सजा, बाल-बाल बची जानपुलिस ने महिला को अरेस्‍ट कर लिया है.

आंध्र प्रदेश के कुरनूल शहर में बदले की आग में अंधी हुई एक महिला ने खौफनाक इंतकाम की ऐसी पटकथा लिखी जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई. एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर (महिला डॉक्टर) को रास्ते से हटाने के लिए उसे HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया गया. इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी महिला बी. बोया वसुंधरा, उसकी सहेली (नर्स) और नर्स के दो नाबालिग बेटों को गिरफ्तार किया है. यह पूरी साजिश एक पुराने प्रेम संबंध और उससे उपजी नफरत का नतीजा थी.

क्‍यों चुना मौत का ‘साइलेंट’ रास्ता?
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी वसुंधरा (34) का पीड़ित डॉक्टर के पति (जो खुद एक सर्जन हैं) के साथ कभी प्रेम संबंध था. जब उस शख्स ने वसुंधरा को छोड़कर दूसरी महिला (पीड़ित डॉक्टर) से शादी कर ली तो वसुंधरा बर्दाश्त नहीं कर पाई. उसने अपनी पेशे से नर्स सहेली ज्योति के साथ मिलकर डॉक्टर को HIV से संक्रमित करने की साजिश रची. ज्योति ने कुरनूल सरकारी अस्पताल से रिसर्च के नाम पर गुमराह कर HIV संक्रमित खून का सैंपल हासिल किया और उसे वसुंधरा के घर के फ्रिज में स्टोर कर दिया.

कुरनूल कांड के 5 चौंकाने वाले सवाल

सवाल 1: वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया?
जवाब: 9 जनवरी को जब डॉक्टर ड्यूटी के बाद घर लौट रही थीं, तब आरोपियों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारी. मदद के बहाने पास आकर वसुंधरा ने उन्हें संक्रमित सुई चुभो दी और शोर मचाने पर भाग निकलीं.

सवाल 2: पुलिस इन आरोपियों तक कैसे पहुँची?
जवाब: घायल होने के बावजूद पीड़ित डॉक्टर ने हमलावरों की मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया था. इसी नंबर के आधार पर पुलिस नर्स के दो बेटों तक पहुँची, जिन्होंने वारदात में साथ दिया था.

सवाल 3: क्या डॉक्टर को वाकई HIV का खतरा है?
जवाब: पुलिस और विशेषज्ञों के अनुसार, HIV का वायरस शरीर से बाहर और फ्रिज में ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाता. हालांकि, डॉक्टर को 3 हफ्ते के ‘म्यूटेशन टाइम’ के बाद फिर से जांच कराने की सलाह दी गई है.

सवाल 4: इस मामले में कौन-कौन सी कानूनी धाराएं लगाई गई हैं?
जवाब: कुरनूल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 118(1), और 272 के तहत मामला दर्ज किया है. ये धाराएं घातक हमले और साजिश से संबंधित हैं.

सवाल 5: नर्स ने अस्पताल से खून कैसे निकाला?
जवाब: आरोपी नर्स ज्योति ने सरकारी अस्पताल के स्टाफ से झूठ बोला कि उसे ‘रिसर्च’ के लिए HIV संक्रमित खून के सैंपल की जरूरत है.

About the Author

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

homecrime

इंतकाम का इंजेक्शन’; प्रेमी की डॉक्टर पत्नी को दी खौफनाक सजा, बाल-बाल बची जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP