ind vs nz Live updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, सीरीज का हो सकता है फैसला
Last Updated:
India vs New Zealand 3rd t20 live score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 गुवाहाटी में खेला जा रहा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. आज के मैच में प…और पढ़ें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला
India vs New Zealand 3rd t20 live score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय टीम दो लगातार मुकाबला जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. आज के मैच में प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया गया है. जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई की वापसी हुई है. वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को बाहर रखा गया है.
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई (वरुण चक्रवर्ती की जगह), कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह (अर्शदीप सिंह की जगह).
A look at #TeamIndia‘s Playing XI for the 3⃣rd T20I 🙌