Ayodhya News : अयोध्या में भक्तों का सैलाब, राम मंदिर में बदली गई दर्शन व्यवस्था, जानें नया प्लान

Share to your loved once


Last Updated:

Ram Mandir News : प्रयाग माघ मेले में स्नान कर अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालुओं से पूरा शहर भर चुका है. प्रभु राम के दर्शन को सैलाब उमड़ पड़ा है. राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में आस्था का ऐसा जनसमूह देख प्रशासन को दर्शन व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा है. मंदिर और जिला प्रशासन ने मिलकर नई व्यवस्थाएं लागू की हैं, ताकि सुगम और सुरक्षित दर्शन मिल सके. मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है. प्रशासन श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील कर रहा है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें और नियमों का पालन करें.

अयोध्या. राम नगरी में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. राम मंदिर और प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी में आस्था का ऐसा जनसमूह देखने को मिल रहा है कि प्रशासन को दर्शन व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा है. श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए राम मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने मिलकर नई व्यवस्थाएं लागू की हैं, ताकि हर भक्त को सुगम और सुरक्षित दर्शन मिल सके. अब तक राम मंदिर में गर्भगृह के दर्शन के लिए पांच लाइनों की व्यवस्था थी, लेकिन भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए इसे बढ़ाकर सात लाइनों में कर दिया गया है. मंदिर के मुख्य प्रवेश मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नौ लाइनों की व्यवस्था की गई है. इसका उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना और दर्शन प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से चालू रखना है. राम मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मंदिर के अंदर और बाहर सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है.

राम मंदिर सुरक्षा में तैनात एसपी सुरक्षा बल रामाचारी दुबे ने बताया कि अयोध्या में इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. जब श्रद्धालुओं की संख्या कम रहती थी, तब पांच लाइनों में दर्शन कराए जाते थे, लेकिन अब अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए गर्भगृह में सात लाइनों और प्रवेश द्वार पर नौ लाइनों में दर्शन की व्यवस्था शुरू की गई है. एसपी रामाचारी दुबे ने बताया कि सुरक्षा में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी श्रद्धालु को दर्शन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो. प्रशासन का पूरा प्रयास है कि हर भक्त शांति और श्रद्धा के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन कर सकें.

पलट प्रवाह का असर

प्रयागराज माघ मेले से पलट प्रवाह के चलते अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील कर रहा है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें और निर्धारित नियमों का पालन करें. श्रद्धालुओं में प्रभु श्रीराम के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है. दूर-दराज से आए भक्त लंबी कतारों में लगकर धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. अयोध्या एक बार फिर रामभक्ति और आस्था के अद्भुत संगम में डूब गई है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

अयोध्या में भक्तों का सैलाब, राम मंदिर में बदली गई दर्शन व्यवस्था, जानें प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP