Pizza without oven। कढ़ाई में पिज़्ज़ा बनाने का तरीका
Last Updated:
Pizza without oven: पिज़्ज़ा का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों सभी के मुंह में पानी आ जाता है पर रोज़ बाजार से भी नहीं मंगवा सकते हैं अब सबसे बड़ी समस्या की बात यह है कि बिना ओवन के घर पर पिज्जा कैसे बनाया जाए तो आईए जानते हैं इसी मुश्किल को बड़ी आसानी से कैसे हम किचन में उपयोग होने वाली एक छोटे से बर्तन का उपयोग करके बाजार जैसा टेस्टी पिज़्ज़ा बना सकते हैं जो बिल्कुल क्रिस्पी सॉफ्ट और चीज बनेगा, अगर आप भी सारी स्टेप फॉलो करते हैं तो आप भी बिना जले और कच्चा पिज़्ज़ा बिल्कुल मार्केट जैसा स्वादिष्ट पिज़्ज़ा घर पर आसानी से बना सकते हैं.

आपके पास ओवन नहीं है, तब भी आप घर की कढ़ाई में आसानी से बाजार जैसा टेस्टी और चीज़ी पिज्जा बना सकते हैं. सही तरीका, धैर्य और थोड़े से टिप्स के साथ घर का पिज्जा सभी को पसंद आएगा.

पिज़्ज़ा बनाने के लिए सामग्री पिज्जा बेस के लिए ज़रूरी सामग्री मैदा -२ कप दही आधा -कप दही आधाकप बेकिंग पाउडर -एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा -आधा छोटा चम्मच

टैपिंग के लिए सामग्री पिज़्ज़ा सॉस -3 से 4 चम्मच मोजरेला चीज -कद्दूकस किया हुआ सब्जियां- शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, स्वीट कॉर्न और ओलिव्स चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो -स्वाद के अनुसार
Add News18 as
Preferred Source on Google

पिज़्ज़ा बनाने की आसान तरीका -सबसे पहले एक बर्तन में दो कप मैदा को छान ले. अब इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी, तेल को डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह से मिला ले. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दही डालें और हाथों से एक नरम आटा गूथ ले. ध्यान रहे आता ना तो ज्यादा गीला हो और ना ही ज्यादा सख्त हो. गूंथने के बाद उसको ढककर कर 30 से 45 मिनट के लिए रख दे ताकि वह थोड़ा फूल जाए.

-अब एक लोहे की कढ़ाई ले. उसको गैस पर गर्म होने के लिए थोड़ी देर रख दें. ध्यान रहे थोड़ी देर बाद कढ़ाई में एक कप नमक फैला दे. नमक डालने के बाद कढ़ाई में बीच में एक स्टैंड या छोटी सी कटोरी रखें. ध्यान रहे प्लेट को सीधा कढ़ाई में ना रखें. -पिज़्ज़ा बेस के लिए गुथें गए आटे में से एक बड़ी लोई लें और उसको मोटा बेल लें अब एक थोड़ी बड़ी प्लेट ले और प्लेट के ऊपर तेल लगे उसके बाद उसे पर जो पिज़्ज़ा बेस की रोटी जो बनाई है उसको रख दे. उसे रोटी में कांटे की मदद से हल्के-हल्के छेद कर दे ताकि वह फुल कर रोटी जैसी ना हो.

-अब पिज़्ज़ा बेस पर सॉस लगे उसके बाद कद्दूकस किए हुए चीज डालें इसके ऊपर सारी सब्जियों को डालें और फिर थोड़ा चीज और डाल दें चाहे तो ऊपर से चिल्ली फ्लेक्स और ओरिगैनो भी डाल सकते हैं. -अब कढ़ाई में प्लेट को सावधानीपूर्वक रख दें उसके बाद कढ़ाई को ढक्कन से अच्छी तरह से ढाक दे ताकि उसकी भाप बाहर न निकले मध्यम आंच पर 15 से 20 मिनट के लिए पकाएं जब चीज पूरी तरह पिघल जाए और किनारे हल्के सुनहरे देखे तो समझ जाना पिज़्ज़ा बनकर तैयार हो गया. -अब आपका गरम-गरम पिज़्ज़ा बनकर तैयार हो गया है इसके ऊपर सॉस डालकर परिवार के साथ मिलकर खाएं

जरूरी टिप्स: -ध्यान रहे जो आप कढ़ाई में नमक डाल रहे हैं अगर वह नमक काला नहीं हुआ है तो उसे आप फेक नहीं आप नमक को वापस से उसे कर सकते हैं. -कढ़ाई में पिज़्ज़ा बनाते समय हमेशा आज का ध्यान रखें कभी भी ना तो काम आज पर रखे और ना ही ज्यादा तेज आंच पर हमेशा मध्यम आज पर ही पिज़्ज़ा बनाएं.