ऋतिक रोशन ने भयंकर दर्द में शूट किया था ‘सेनोरिटा’, कोरियोग्राफर का खुलासा- रोकनी पड़ी थी ‘काला चश्मा’ की शूटिंग

Share to your loved once


नई दिल्ली. ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का डांसिंग आइकन माना जाता है. उनके डांस में बिजली जैसी फुर्ती और गजब की फ्लैक्सिबिलिटी है. चाहे ‘एक पल का जीना’ के सिग्नेचर स्टेप्स हों या ‘सेनोरिटा’ का ग्रेस, ऋतिक हर शैली को सहजता से निभाते हैं. इस बीच फेमस कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस ने हाल ही में ऋतिक रोशन को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. उन्होंने बताया कि फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का सुपरहिट गाना ‘सेनोरिटा’ शूट करते वक्त ऋतिक रोशन भयंकर दर्द से जूझ रहे थे.

मिर्ची प्लस से बातचीत में बोस्को ने अपने करियर के सबसे मुश्किल गानों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ‘सेनोरिटा’ भले ही देखने में बहुत रिलैक्स्ड और मस्ती भरा गाना लगता है, लेकिन इसकी शूटिंग ऋतिक रोशन के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं थी. गाना भले ही आज भी पार्टी की शान हो, लेकिन सेट पर ऋतिक जिस तकलीफ में थे, उसे सिर्फ वही और उनकी टीम जानती थी.

शूटिंग के वक्त बहुत दर्द में थे ऋतिक रोशन

बोस्को ने कहा, ‘सेनोरिटा गाने को शूट करना वाकई बहुत टेढ़ी खीर था, क्योंकि उस पूरे गाने की शूटिंग के दौरान ऋतिक असहनीय दर्द से गुजर रहे थे.’ हैरानी की बात यह है कि इतनी तकलीफ के बावजूद ऋतिक ने हार नहीं मानी और पूरी शिद्दत के साथ शूट पूरा किया. उनकी परफॉर्मेंस पर्दे पर इतनी लाजवाब और बेमिसाल थी कि किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई कि वो दर्द में हैं. अब जब यह बात सामने आई है, तो फैंस काफी हैरान हैं.

पांच घंटे तक करना पड़ा था इंतजार

बोस्को मार्टिस ने ऋतिक रोशन के काम करने के तरीके पर भी बात की. फिल्म ‘बैंग बैंग’ के सुपरहिट गाने ‘तू मेरी’ का उदाहरण देते हुए बोस्को ने बताया, ‘हमें फ्लोर तैयार होने के लिए पूरे 5 घंटे इंतजार करना पड़ा था. ऋतिक इस बात को लेकर बहुत संजीदा रहते हैं कि उनके जूते और फ्लोर के बीच का तालमेल एकदम परफेक्ट हो, ताकि ग्रेविटी और मूव्स के दौरान कोई दिक्कत न आए. जब तक उन्हें अपने जूतों और जमीन की पकड़ पर पूरा भरोसा नहीं होता, वह डांस को पूरी तरह एन्जॉय नहीं कर पाते.’

रुक गई थी ‘काला चश्मा’ गाने की शूटिंग

बोस्को ने फिल्म ‘बार बार देखो’ के सुपरहिट गाने ‘काला चश्मा’ का जिक्र करते हुए उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया, ‘जब हम काला चश्मा की शूटिंग कर रहे थे, तो कैटरीना कैफ के आउटफिट की वजह से हमें लगभग आधी शिफ्ट तक काम रोकना पड़ा था. पहले उन्हें लहंगा पहनना था, लेकिन हमें लगा कि उसमें उनका फुटवर्क ठीक से नजर नहीं आ रहा है. हम चाहते थे कि उनके स्टेप्स साफ दिखें, इसलिए शूट रोककर ड्रेस बदली गई. भले ही आधी शिफ्ट बर्बाद हुई, लेकिन उसका नतीजा आज सबके सामने है, काला चश्मा ने जो धमाल मचाया, उसे देखकर लगता है कि वो इंतजार बिल्कुल सही था.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP