aaj ka Mesh rashifal 24 January 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 24 जनवरी 2026
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 3 January 2026 : अगले पल क्या होगा, अगर इसका पता पहले ही चल जाए तो हर कोई फूंक-फूंककर कदम उठाने लगेगा. राशिफल यही काम करता है. इसकी मदद से अगले 24 घंटे में क्या होगा, हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. मेष राशि के जातकों का दिन आज कैसा रहेगा, इस बारे में लोकल 18 ने मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि से बात की. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आज अच्छी होगी. मेहनत से लाभ होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें. कोई अच्छा काम मिल सकता है.
मिर्जापुर. आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. तिथि सप्तमी है. नक्षत्र रेवती है. पक्ष शुक्ल और योग सिद्ध है. आज सूर्योदय 7.12 पर सूर्यास्त 5.55 शायकाल पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.12 मिनट से 12.54 तक रहेगा. इस मुहूर्त में किया गया काम चिरकाल तक लाभ देता है. अशुभ समय 4.34 से लेकर 5.54 मिनट तक रहेगा. दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा. आज मेष राशि के जातकों का दिन साहस और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. पूरे दिन ऊर्जा से लबरेज रहेंगे. व्यवसाय में वृद्धि होगी और नए ऑर्डर मिलेंगे. छोटे व्यवसाय से लाभ मिलेगा. नौकरी में इंटरव्यू में सफलता मिलेगी. कंधे और नसों में दिक्कत होगी.
छोटे बिजनेस से लाभ
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. मेहनत से लाभ होगा. साइड इनकम या छोटे व्यवसाय से भी फायदा होगा. हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखें. नौकरी में इंटरव्यू, मीटिंग और प्रजेंटेशन में सफलता मिलेगी. मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स और लेखन आदि से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा. कोई अच्छा काम मिल सकता है. व्यवसाय में कई दिनों से चली आ रही मंदी खत्म होगी. नई डील हो सकती है.
बनी रहेगी ऊर्जा, बढ़ेगा प्रेम
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की सेहत अच्छी रहेगी. ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कंधे और गर्दन में हल्का तनाव हो सकता है. वजनी सामान और ज्यादा भार वाला काम करने से बचें. प्यार और रिश्तों में खुलापन और संवाद बढ़ेगा. छोटी यात्रा व फोन-मैसेज से रिश्ते मजबूत होंगे. अविवाहित लोगों को रिश्तेदारों के माध्यम से कार्यक्षेत्र से जुड़ा हुआ ही कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. बातचीत के बाद आकर्षण और शादी कि बात आगे बढ़ सकती है. परिवार में भाई और बहनों में सहयोग रहेगा. पारिवारिक यात्राओं की योजना बन सकती है. घर पर वातावरण सक्रिय और सकारात्मक होगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें