Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों को आज दान करना होगा ये दाल, बिजनेस से लेकर लव लाइफ में आएगा बदलाव!

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास होने वाला है. लव लाइफ से लेकर बिजनेस तक, आज कैसा रहेगा इनका दिन, ज्योतिष ने अहम जानकारी दी है. साथ ही ज्योतिष ने यह भी बताया है कि आज कौन से उपाय इन राशियों के लिए कारगर रहने वाले हैं.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 25 जनवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज रेवती नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. मीन राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों को आज यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी. आज आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और आपको आपका पुराना रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा. आज आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा और आप पूरे दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे.

यात्रा से बिजनेस में फायदा

वृषभ राशि के जातकों जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है. आज आप यात्रा करेंगे, तो इससे आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी. आज आप किसी नए डील को भी फाइनल कर सकते हैं. जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, आज उनके प्रमोशन के योग बन रहे हैं. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, तो आज आप अपने टारगेट को भी पूरा कर पाएंगे. वहीं बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप SIP में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा.

ये भी पढ़ें: राम रक्षा स्तोत्र हिंदी में, पाठ का अर्थ, लाभ और कब करें पाठ, श्रीराम की कृपा पाने का उपाय

पार्टनर से बढ़ेगा प्रेम

वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज खुशियों से भरा रहेगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही कोई तोहफा जरूर उपहार स्वरूप भेंट करें. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 4 होगा. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की पूजा उपासना करें और मसूर के दाल का दान करेंगे, तो इससे समाज में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वालों को आज दान करना होगा ये दाल, बिजनेस से लेकर लव लाइफ में बदलाव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP