अदा शर्मा ने मृत्युंजय मंदिर में वैदिक छात्रों संग किया महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र का पाठ, शेयर किया ये वीडियो
Last Updated:
Adah Sharma recited Mahishasuramardini Stotra Video:अदा शर्मा ने गुप्त नवरात्रि पर श्री महा मृत्युंजय मंदिर कनखल में स्वामी अवधेशानंद गिरि जी के आश्रम में वैदिक छात्रों संग महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र का पाठ किया और वीडियो साझा किया.
अदा शर्मा ने महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र का पाठ किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adah_ki_adah)मुंबई. गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर अभिनेत्री अदा शर्मा हरिद्वार के कनखल स्थित श्री महा मृत्युंजय मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के श्री हरिहर आश्रम में संचालित वैदिक पाठशाला के छात्रों के साथ मिलकर महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया. अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास पल का सुंदर वीडियो पोस्ट किया. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “गुप्त नवरात्रि पर मृत्युंजय मंदिर कनखल में वैदिक छात्रों के साथ महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र का पाठ किया.” वीडियो में अभिनेत्री एनर्जी से भरपूर छात्रों के साथ पाठ का गान करती नजर आईं.
अदा शर्मा अक्सर मंदिर और पूजा-पाठ से जुड़ी जानकारी प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं. इससे पहले उन्होंने गुप्त नवरात्रि के महत्व को बहुत सरल और स्पष्ट शब्दों में समझाया और यह भी बताया कि गुप्त नवरात्रि कोई गरबा, डांडिया या शोर-शराबे वाला त्योहार नहीं यह शांति, तप, आंतरिक साधना और भक्ति का पर्व है.
View this post on Instagram