थप्पड़ का बदला खून से… मौजपुर कैफे शूटआउट में आरोपी का सनसनीखेज खुलासा, बताई कत्ल की वजह

Share to your loved once


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

इंस्टाग्राम अकाउंट ‘moinqureshiii_’ से पोस्ट किए गए इस वीडियो में आरोपी ने कहा कि उसने 24 वर्षीय फैयाज़ की हत्या किसी के कहने पर नहीं, बल्कि निजी दुश्मनी के चलते की. आरोपी का दावा है कि चार महीने पहले फैयाज़ ने उसे थप्पड़ मारा था और उसी का बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया.

'उसने थप्पड़ मारा था' मौजपुर कैफे शूटआउट में आरोपी का सनसनीखेज खुलासामौजपुर इलाके में एक कैफे के अंदर 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में सनसनीखेज मोड़ आ गया है.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में एक कैफे के अंदर 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में सनसनीखेज मोड़ आ गया है. हत्या के बाद आरोपी का एक कबूलनामे वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उसने वारदात की जिम्मेदारी खुद लेते हुए इसे निजी रंजिश का नतीजा बताया है.

इंस्टाग्राम अकाउंट ‘moinqureshiii_’ से पोस्ट किए गए इस वीडियो में आरोपी ने कहा कि उसने 24 वर्षीय फैयाज़ की हत्या किसी के कहने पर नहीं, बल्कि निजी दुश्मनी के चलते की. आरोपी का दावा है कि चार महीने पहले फैयाज़ ने उसे थप्पड़ मारा था और उसी का बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया.

वीडियो में आरोपी कहता नजर आ रहा है कि इस हत्या में उसके पिता, परिवार या दोस्तों की कोई भूमिका नहीं है. उसने यह भी साफ किया कि इस मामले में पैसों का कोई लेन-देन नहीं था और फैयाज़ के भाई द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे हैं.

दरअसल, मृतक के भाई सलमान ने दावा किया था कि यह विवाद पैसों को लेकर हुआ था. सलमान के अनुसार, फैयाज़ ने आरोपी से कर्ज लिया था और जब वह रकम वापस नहीं कर पाया तो आरोपी और उसके पिता उसके घर पहुंचे और झगड़ा किया. सलमान का आरोप है कि इस मामले में पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसने आरोपी और उसके पिता दोनों की गिरफ्तारी की मांग की है.

बताया जा रहा है कि फैयाज़, जो वेलकम इलाके का रहने वाला था, गुरुवार रात करीब 10:28 बजे मौजपुर स्थित ‘मिस्टर किंग लाउंज एंड कैफे’ में मौजूद था, तभी उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. गंभीर हालत में उसे गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों के मुताबिक, फैयाज़ को कुल तीन गोलियां लगी थीं, एक सिर में और दो सीने में. इसके अलावा उसके हाथ पर भी कट का निशान पाया गया है. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं. पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और पूरे मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

homecrime

‘उसने थप्पड़ मारा था’ मौजपुर कैफे शूटआउट में आरोपी का सनसनीखेज खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP