India squad for Test series against Australia Women: महिला टीम का ऐलान, 6 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज

Share to your loved once


Last Updated:

India squad for Test series against Australia Women: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. हरमनप्रीत कौर टीम को अपनी कप्तानी में एक और मुश्किल चुनौती के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम का भी ऐलान किया गया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान, हरमनप्रीत संभालेंगी कमानऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए महिला टीम का ऐलान

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से शनिवार 24 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया. इसी के साथ एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में खेलने वाली इंडिया ए टीम के खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा की गई. महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ पर्थ में होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारत की टीम का चयन किया है. यह टेस्ट मैच वाइट-बॉल सीरीज के बाद 6 से 9 मार्च, 2026 तक डब्ल्यूएसीए में खेला जाएगा.

भारत महिला टेस्ट टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैश्णवी शर्मा, सायली सतघारे.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP