aaj ka panchang 24 january 2026 | magh skand sashti shaniwar vrat muhurat 3 shubh yog shani puja ashubh samay | आज का पंचांग, 24 जनवरी 2026
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 January 2026: आज स्कंद षष्ठी, शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा है. पूरे दिन पंचक लगा है, जोकि दोषरहित है. आज के दिन 3 शुभ योग हैं. पंचांग के अनुसार, आज माघ शुक्ल षष्ठी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, कौलव करण, शिव योग, पूर्व का दिशाशूल, मीन राशि में चंद्रमा है. रवि योग सुबह 07:13 बजे से है, वहीं साध्य योग दिन में 11 बजकर 46 मिनट से बनेगा. स्कंद षष्ठी के व्रत में देवताओं के सेनापति और भगवान शिव के बड़े पुत्र कार्तिकेय की पूजा करते हैं. इस व्रत के प्रभाव से संतान सुख, संतान की सुरक्षा, उत्तम सेहत का आशीर्वाद मिलता है, वहीं दुख, रोग, दोष, दरिद्रता आदि से मुक्ति मिल जाती है.
स्कंद षष्ठी के साथ आज शनिवार व्रत में न्याय के देवता शनिदेव और उनके प्रिय वृक्ष शमी की पूजा करते हैं. स्नान के बाद सुबह में शनि मंदिर जाएं, लेकिन ध्यान रखें कि शनि महाराज के आंख में नहीं देखना है. कहा जाता है कि उनकी दृष्टि टेढ़ी होती है, जिस पर पड़ गई, उसका बुरा समय प्रारंभ हो जाता है. नीले फूल, काले तिल, तेल, धूप, दीप, फल आदि से शनिदेव की पूजा करें, उनको काले गुलाब जामुन का भोग लगाएं. शनि चालीसा, शनि रक्षा कवच, शनिवार व्रत कथा पढ़ें. फिर आरती करें. शमी पेड़ को जल अर्पित करके उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. आपको साढ़ेसाती और ढैय्या की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. आज के पंचांग से जानें मुहूर्त, सूर्यादय, चंद्रोदय, राहुकाल आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 जनवरी 2026
स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय की पूजा करते हैं.
- आज की तिथि- षष्ठी – 12:39 ए एम, जनवरी 25 तक, फिर सप्तमी
- आज का नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद – 02:16 पी एम तक, उसके बाद रेवती
- आज का करण- कौलव – 01:15 पी एम तक, तैतिल – 12:39 ए एम, जनवरी 25 तक, फिर गर
- आज का योग- शिव – 02:02 पी एम तक, उसके बाद सिद्ध
- आज का पक्ष- शुक्ल
- आज का दिन- शनिवार
- चंद्र राशि- मीन
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:13 ए एम
सूर्यास्त- 05:54 पी एम
चन्द्रोदय- 10:22 ए एम
चन्द्रास्त- 11:19 पी एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:26 ए एम से 06:20 ए एम
- रवि योग: 07:13 ए एम से 10:56 ए एम, 02:16 पी एम से 07:13 ए एम, जनवरी 25
- अमृत काल: 09:31 ए एम से 11:06 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:55 पी एम
- विजय मुहूर्त: 02:20 पी एम से 03:03 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 12:06 ए एम, जनवरी 25 से 01:00 ए एम, जनवरी 25
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:33 ए एम से 09:53 ए एम
चर-सामान्य: 12:33 पी एम से 01:53 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:53 पी एम से 03:13 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:13 पी एम से 04:34 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:54 पी एम से 07:33 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:13 पी एम से 10:53 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:53 पी एम से 12:33 ए एम, जनवरी 25
चर-सामान्य: 12:33 ए एम से 02:13 ए एम, जनवरी 25
लाभ-उन्नति: 05:33 ए एम से 07:13 ए एम, जनवरी 25
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 07:13 ए एम से 08:33 ए एम
दुर्मुहूर्त- 07:13 ए एम से 07:56 ए एम, 07:56 ए एम से 08:38 ए एम
राहुकाल- 09:53 ए एम से 11:13 ए एम
यमगण्ड- 01:53 पी एम से 03:13 पी एम
दिशाशूल- पूर्व
पंचक- पूरे दिन
शिववास
नन्दी पर – 12:39 ए एम, जनवरी 25 तक, उसके बाद भोजन में.