Bangladesh T20 World Cup Row Live Updates: DRC के आगे गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, ICC आज कर सकता है स्कॉटलैंड के नाम का ऐलान

Share to your loved once


Last Updated:

BCB vs ICC T20 World Cup 2026 Live Updates: बांग्लादेश क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना तय है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) आज आधिकारिक तौर पर स्कॉटलैंड को उसके रिप्लेसमेंट के रूप में टूर्नामेंट में शामिल करने का ऐलान कर सकती है. इस मामले के सबसे ताजा अपडेट में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी की विवाद समाधान समिति (DRC) से उसके टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले भारत में कराने का फैसला पलटने की मांग की, लेकिन यह अपील सुनी नहीं जाएगी, क्योंकि यह मामला उप-समिति के अधिकार क्षेत्र से बाहर है.

LIVE: बांग्लादेश का खेल खत्म, ICC आज कर सकता है स्कॉटलैंड के नाम का ऐलानस्कॉटलैंड का टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को रिप्लेस करना लगभग तय

BCB vs ICC T20 World Cup 2026 Row Today Live Updates: T20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश का चैप्टर आज खत्म हो सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) आज अंतिम फैसला सुनाने वाली है. ICC पहले ही यह साफ कर चुका है कि बांग्लादेश को अपने मैच भारत में ही खेलने होंगे. हालांकि, T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा होने के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी जिद पर अड़ा रहा और कहा कि वह सुरक्षा कारणों से भारत नहीं आएगा. इतना ही नहीं, बांग्लादेश ने ICC से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी की विवाद समाधान समिति (DRC) को पत्र लिखकर टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले भारत में कराने के संचालन परिषद के फैसले को पलटने की मांग भी की, लेकिन यह अपील सुनी नहीं जाएगी, क्योंकि यह मामला उप-समिति के अधिकार क्षेत्र से बाहर है. ऐसे में अब बांग्लादेश के पास टूर्नामेंट से बाहर होने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है. ICC को इस पर आखिरी फैसला लेना है, जो आज आ सकता है. बांग्लादेश के बाहर होने की स्थिति में सबसे मजबूत दावेदार स्कॉटलैंड टीम मानी जा रही है.

स्कॉटलैंड की टूर्नामेंट में एंट्री तय
PTI की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है, और उन्हें शनिवार यानी आज कन्फर्मेशन मिल जाएगा.

आज ICC सुना सकता है फैसला
आईसीसी बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, ‘बांग्लादेश डीआरसी के पास जा सकता है लेकिन नियमों को देखें तो यह मामला सुना ही नहीं जा सकता क्योंकि समिति को निदेशक मंडल के फैसले के खिलाफ अपील सुनने का अधिकार नहीं है.’ यह भी समझा जा रहा है कि आईसीसी अध्यक्ष जय शाह नामीबिया (अंडर-19 विश्व कप) से दुबई लौट आये हैं और बांग्लादेश के संभावित विकल्प को लेकर औपचारिक फैसला शनिवार तक घोषित कर दिया जाएगा. सूत्रों के अनुसार आईसीसी बोर्ड के सदस्य अमीनुल इस्लाम बुलबुल से काफी नाराज हैं. इस नाराजगी की वजह आईसीसी को औपचारिक रूप से जानकारी देने से पहले बांग्लादेश सरकार की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई.

कैसे काम करती है DRC?
आईसीसी की DRC ब्रिटिश कानून के तहत काम करती है. माइकल बेलॉफ के नेतृत्व में इसका एक चर्चित फैसला 2018 में आया था. समिति ने तब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा बीसीसीआई के खिलाफ दायर सात करोड़ डॉलर के मुआवजे के दावे को खारिज कर दिया था. यह दावा पाकिस्तान में द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलने को लेकर किया गया था. उस फैसले में डीआरसी ने कहा था कि जिसे पीसीबी ‘समझौता ज्ञापन’ बता रहा था, वह दरअसल केवल एक आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) था. यह बीसीसीआई पर बाध्यकारी नहीं था. डीआरसी का काम यह यह जांच करना होता है कि आईसीसी बोर्ड ने नियमों और कानूनों का पालन किया है या नहीं. यह अपील सुनने वाली संस्था नहीं है. माइकल बेलॉफ के अलावा इस 11 सदस्यीय समिति में माइक हीरॉन, जस्टिस विंस्टन एंडरसन, स्वतंत्र वकील डिऑन वैन जाइल, गैरी रॉबर्ट्स, गुओ काई, एनाबेल बेनेट, जीन पॉलसन, पीटर निकोलसन, विजय मल्होत्रा और सैली क्लार्क शामिल हैं.

DRC के पास पहुंचा बीसीबी
ICC ने भले ही स्कॉटलैंड को ‘स्टैंडबाय’ पर रखा हो, लेकिन पूरी तरह घिर जाने के बाद अमीनुल इस्लाम बुलबुल के नेतृत्व वाला बीसीबी आखिरी विकल्प के तौर पर आईसीसी की डीआरसी के पास पहुंचा. इस समिति के अध्यक्ष इंग्लैंड के माइकल बेलॉफ (किंग्स काउंसिल) हैं. बीसीबी के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘हां, बीसीबी ने डीआरसी का रुख किया है, क्योंकि वह अपने सभी विकल्प आजमाना चाहता है. अगर डीआरसी बीसीबी के खिलाफ फैसला देती है तो फिर एकमात्र मंच स्विट्जरलैंड स्थित खेल पंचाट (CAS) ही बचेगा.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

LIVE: बांग्लादेश का खेल खत्म, ICC आज कर सकता है स्कॉटलैंड के नाम का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP